/newsnation/media/media_files/2026/02/13/hrithik-ranveer-singh-2026-02-13-14-08-20.jpg)
Hrithik-Ranveer Singh Photograph: (Hrithik-Ranveer Singh (Instagram))
Don 3: एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तर डॉन 3 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. कुछ समय पहले रणवीर सिंह के अचानक मूवी छोड़ने की खबर आई थी, वहीं अब इस वजह से फिल्म के मेकर्स को 40 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. वहीं, रणवीर ने इसकी भरपाई करने से मना कर दिया है. कहा तो ये भी जा रहा है कि एक्टर ने ये फिल्म इसलिए छोड़ी क्योंकि मेकर्स दूसरे एक्टर को तलाश रहे थे. वहीं, अब इस मामले में अब ऋतिक रोशन का रिएक्सन सामने आया है.
रणवीर से ने क्या आरोप लगाया था?
दरअसल, जब खबर आई थी कि रणवीर सिंह ने डॉन 3 छोड़ दी है तो कहा गया था कि एक्टर विलेन का रोल प्ले नहीं करना चाहते. लेकिन अब कहा जा रहा है कि रणवीर ने डॉन 3 के बैनर पर आरोप लगाया कि जब उनका करियर खराब चल रहा था तो बैनर उन पर दांव लगाने से बच रहा था . वहीं, रणवीर की तरफ से ये आरोप भी लगाया गया है कि मेकर्स ने इस दौरान दूसरे एक्टर्स को देखना भी शुरू कर दिया था और ऋतिक रोशन से तो बात भी कर ली थी.
ऋतिक का बयान आया सामने
वहीं, डॉन 3 में ऋतिक रोशन का नाम सामने आने के बाद एक्टर का बयान सामने आया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा- 'डॉन 3 के साथ मेरा नाम जुड़ना एक रूमर था लेकिन अब ये विवाद बन गया है. ऐसे में मैं ये साफ करना चाहता हूं कि डॉन 3 के मेकर्स ने मुझे कभी भी अप्रोच नहीं किया था. मैं मीडिया के दोस्तों से भी यही कहना चाहूंगा कि ऐसे किसी भी रूमर को सच ना मानें क्योंकि मेरा डॉन 3 से कोई लेना-देना नहीं था.'
ये भी पढ़ें- Don 3 पर लगा ताला, अब इन 3 टॉप एक्ट्रेसेस की फिल्म पर काम करेंगे फरहान अख्तर
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us