/newsnation/media/media_files/2026/02/20/divya-agarwal-1-2026-02-20-13-22-03.jpg)
Divya Agarwal Photograph: (Divya Agarwal (Instagram))
Divya Agarwal Share Video With Husband: एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल को हाल ही में रियलिटी शो 'The 50' में देखा गया था. हालांकि अब वो शो से बाहर हो गई है. लेकिन जब एक्ट्रेस शो में थी तो उनकी शादी को लेकर कई तरह के सवाल उठाए गए थे. भव्या ने दावा किया था कि दिव्या की शादी सही नहीं चल रही है और वो अपने पति से अलग रह रही है. ऐसे में अब दिव्या ने अपनी संग वीडियो शेयर कर इन रूमर्स पर ताला लगा दिया है. साथ ही अपूर्व पडगांवकर (Apurva Padgaonkar) से शादी करने की वजह भी बताई है.
शादी की सालगिरह में शेयर किया पोस्ट
दरअसल, दिव्या अग्रवाल ने अपनी दूसरी सालगिरह पर पति अपूर्व पडगांवकर के साथ एक वीडियो शेयर किया. जिसमें दोनों बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं. इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपूर्व से क्यों शादी की. एक्ट्रेस ने लिखा- 'मैंने आपसे शादी की क्योंकि आप ही वो थे जो हर चीज समझते थे. आपने मुझे कभी भी बदलने की कोशिश नहीं की. आप मुझसे जुड़ी हर चीज जानते थे. शादी की सालगिरह की ढेर सारी शुभकामनाएं. आगे और भी दिन साथ में चाहती हूं, चाहे वो कितने ही क्रेजी हो जाए.'
शादी के बाद उठी थी तलाक की अफवाह
शो द 50 से पहले भी दिव्या के तलाक को लेकर अफवाह उड़ चुकी है. दरअसल, दिव्या ने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम से डिलीट कर दी थीं, जिसके बाद उनके तलाक की अटकलें लगनी शुरू हो गईं थी. हालांकि एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्होंने अपने प्रोफेशनल स्पेस के लिए वो तस्वीरें डिलीट की थीं. बता दें कि दिव्या अग्रवाल ने साल 2024 में अपूर्व पडगांवकर से शादी की थी. उनकी शादी में परिवार और खास दोस्त ही शामिल हुए थे.
ये भी पढ़ें- भतीजी की शादी में रौनक जमा रहे राजपाल यादव, जेल से बाहर आने के बाद चूल्हे पर बनाई रोटी
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us