दीपिका कक्कड़ की होती थी सास से अनबन, फिर शोएब इब्राहिम को उठाना पड़ा था ये कदम

Dipika Kakar Shoaib Ibrahim: दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम ने हाल ही में अपने व्लॉग के जरिए परिवार के बीच का प्यार और इमोशनल बॉन्ड साफ दिखाया है.

Dipika Kakar Shoaib Ibrahim: दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम ने हाल ही में अपने व्लॉग के जरिए परिवार के बीच का प्यार और इमोशनल बॉन्ड साफ दिखाया है.

author-image
Uma Sharma
New Update
Dipika Kakar

Dipika Kakar Shoaib Ibrahim

Dipika Kakar Shoaib Ibrahim: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपने पति शोएब इब्राहिम, सास-ससुर, बेटे और स्टाफ के साथ राजस्थान ट्रिप पर हैं. इस फैमिली वेकेशन की झलक शोएब और दीपिका ने हाल ही में अपने व्लॉग के जरिए फैंस के साथ शेयर की है, जिसमें परिवार के बीच का प्यार और इमोशनल बॉन्ड साफ दिखाई देता है.

Advertisment

व्लॉग में दिखा सास-बहू का खास रिश्ता

व्लॉग के दौरान दीपिका अपनी सासू मां के बारे में बात करते हुए काफी भावुक नजर आईं. वहीं, उनकी सास भी बहू पर प्यार लुटाती दिखीं. बातचीत के दौरान दोनों की आंखें भर आईं और यह पल दर्शकों के दिल को छू गया. दीपिका ने बताया कि उनकी सास अपने बेटे शोएब से कितना गहरा प्यार करती हैं और बेटे की खुशी उनके लिए सबसे ऊपर है.

दीपिका ने सास की जमकर की तारीफ

दीपिका ने व्लॉग में कहा, “शोएब, मां का प्यार तुम्हारे लिए इतना गहरा है कि वो तुम्हारे लिए कुछ भी कर सकती हैं. उनका दिल प्यार से भरा है और अपने बच्चे की खुशी के लिए उन्हें सब कुछ जायज लगता है. मेरे और मॉम के बीच जो दूरी कम करनी थी, उस पर हम दोनों ने मिलकर काम किया. दोनों पक्षों की सहमति और आगे बढ़ने की सोच की तारीफ की जानी चाहिए. भगवान की कृपा से तब से कोई ऐसी स्थिति नहीं आई.”

बेटे-बहू की जोड़ी पर सास ने लुटाया प्यार

व्लॉग में आगे दिखाया गया कि दीपिका और शोएब अपनी मां के साथ बैठकर चाय पी रहे होते हैं. इस दौरान शोएब की मां अपने बेटे-बहू की जोड़ी की तारीफ करते हुए भावुक हो जाती हैं. वह कहती हैं, “मैं सबको कहती हूं कि मैंने दीपिका-शोएब जैसी मोहब्बत कहीं नहीं देखी. ऐसा होना भी चाहिए, मैं दिल से कह रही हूं. मुझे बहुत अच्छा लगता है.”

शोएब इब्राहिम ने कही दिल छू लेने वाली बात

इस मौके पर शोएब इब्राहिम ने भी बेहद खूबसूरत बात कही. उन्होंने कहा, “एक मर्द की जिंदगी में मां और बीवी दोनों का बहुत बड़ा मुकाम होता है. जितना हक और प्यार मां का है, उतना ही बीवी का भी है. खुदा ने अम्मी को जितना हक दिया है, उतना ही बीवी को भी दिया है.” शोएब की यह बात सुनकर दीपिका और उनकी सास दोनों ही इमोशनल हो गईं.

अलग धर्म होने के बावजूद मजबूत रिश्ता

गौरतलब है कि दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की लव मैरिज हुई है. दोनों अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन उनके रिश्ते में हमेशा प्यार और समझ देखने को मिलती है. शोएब से शादी के लिए दीपिका ने इस्लाम धर्म अपनाया था, जिसे उनके परिवार ने भी सम्मान और अपनापन दिया.

ये भी पढ़ें: इस एक्टर ने की उपासना सिंह के साथ बदतमीजी, एक्ट्रेस ने कहा- इन्होंने थप्पड़ और घूसों से मारा, वीडियो वायरल

Shoaib Ibrahim dipika kakar
Advertisment