/newsnation/media/media_files/2026/02/04/upasana-singh-2-2026-02-04-15-06-12.jpg)
Upasana Singh
Upasana Singh Video Viral: टीवी सीरियल ‘किस देश में है मेरा दिल’ और ‘कहानी घर घर की’ से पहचान बनाने वाले एक्टर दीपक काजिर केजरीवाल इन दिनों विवादों में हैं. जी हां, सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी बहस ‘द कपिल शर्मा शो’ में बुआ के किरदार से मशहूर एक्ट्रेस उपासना सिंह के साथ होती दिखाई दे रही है. उपासना सिंह न सिर्फ जानी-मानी अभिनेत्री हैं, बल्कि CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन) की जनरल सेक्रेटरी भी हैं. वहीं बता दें, यह घटना 26 जनवरी को CINTAA के एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी, जिसका वीडियो अब करीब 10 दिन बाद सोशल मीडिया पर सामने आया है.
वीडियो में क्या दिखा?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उपासना सिंह माइक पर मौजूद लोगों को संबोधित कर रही होती हैं. उनके पास पूनम ढिल्लों, मनोज जोशी समेत कई वरिष्ठ कलाकार खड़े नजर आते हैं. इसी दौरान दीपक काजिर केजरीवाल बीच में हस्तक्षेप करते हैं और उपासना को बोलने से रोकते हुए कहते हैं, “नहीं, आप बात नहीं करेंगी.”
इस पर उपासना जवाब देती हैं कि वह अपनी बात रख रही हैं. इसके बाद माहौल और तनावपूर्ण हो जाता है. वीडियो में यह भी देखा गया कि जब सीनियर जॉइंट सेक्रेटरी हेमंत पांडे माइक लेकर ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाते हैं, तो दीपक काजिर कथित तौर पर उनसे माइक छीन लेते हैं और वहां से चले जाते हैं.
उपासना सिंह ने लगाए गंभीर आरोप
घटना के बाद उपासना सिंह ने दीपक काजिर से आमने-सामने बात करते हुए कहा, “बताइए मैं कौन हूं? CINTAA की जनरल सेक्रेटरी हूं.” इस पर दीपक ने जवाब दिया कि वह पहले वाइस प्रेसिडेंट रह चुके हैं. इसके बाद उपासना सिंह ने कैमरे के सामने आरोप लगाया कि “इन्होंने अभी विकास वर्मा को थप्पड़ और घूंसे मारे हैं और महिलाओं के साथ बदतमीजी कर रहे हैं.” दीपक काजिर ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा कि उन्होंने उपासना सिंह के साथ कोई बदतमीजी नहीं की. हालांकि उपासना का कहना था कि उनसे अपमानजनक तरीके से बात की गई और “तू कौन है” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया.
ये भी पढ़ें: सुपरस्टार रजनीकांत ने ईमानदारी का किया सम्मान, सफाईकर्मी को घर बुलाकर पहनाई सोने की चेन
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us