आम्रपाली के बाद देसी लुक में महाकुंभ पहुंचे दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', लगाई आस्था की डुबकी

Mahakumbh 2025: हाल ही में भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे महाकुंभ पहुंची थी. वहीं अब भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' भी महाकुंभ पहुंचे है. उन्होंने अपनी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है.

Mahakumbh 2025: हाल ही में भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे महाकुंभ पहुंची थी. वहीं अब भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' भी महाकुंभ पहुंचे है. उन्होंने अपनी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है.

author-image
Nidhi Sharma
New Update
दिनेश लाल यादव

दिनेश लाल यादव

Mahakumbh 2025: अब तक बॉलीवुड के और टीवी के कई सेलेब्स प्रयागराज पहुंच रहे हैं. वहीं अब भोजपुरी इंडस्ट्री के भी कई कलाकार प्रयागराज पहुंच चुके हैं. हाल ही में आम्रपाली दुबे भी पहुंची है. जहां पर उन्होंने महाकुंभ में संगम की डुबकी लगाई है. अब उनके बाद भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव  ‘निरहुआ’ भी प्रयागराज पहुंचे है. जहां उन्होंने संगम में आस्था की डुबकी लगाई है. इसकी वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है. 

Advertisment

सोशल मीडिया पर शेयर की वीडियो 

उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए फैंस से कहा कि चलो कुंभ चलें. उन्होंने दो वीडियोज शेयर किए है. पहली वीडियो में वह संगम में डुबकी लगाते और हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए नजर आ रहे है. वहीं दूसरी वीडियो में वह कुर्सी पर बैठकर चाय पीते हुए नजर आ रहे है. 

देसी लुक में आए नजर

एक्टर पीली धोती के साथ पीले रंग का गमछा पहने हुए नजर आ रहे है. वह महाकुंभ में डुबकी लगाते हुए और हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए नजर आ रहे है. उन्होंने अपनी वीडियो के साथ सिंगर कैलाश खेर का गाना चलो कुंभ चले को जोड़ा है. 

ये सेलेब्स पहुंच चुके है 

दिनेश लाल से पहले एक्टर राजकुमार राव पत्नी पत्रलेखा के साथ प्रयागराज पहुंचे थे. उनके अलावा ईशा गुप्ता, पूनम पांडे, कबीर खान, सुनील ग्रोवर, गुरु रंधावा, अविनाश तिवारी, अनुपम खेर, भाग्यश्री, रेमो डिसूजा, सिद्धार्थ निगम, प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा, तनीषा मुखर्जी, ममता कुलकर्णी समेत कई स्टार्स पहुंच चुके है. 

ये भी पढ़ें- भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटोज

ये भी पढ़ें- राजकुमार राव ने पत्नी पत्रलेखा के साथ संगम में लगाई डुबकी, साध्वी सरस्वती के साथ की विशेष पूजा

Entertainment News in Hindi Dinesh Lal Yadav dinesh lal yadav amrapali dubey Mahakumbh 2025 Bhojpuri singer Dinesh Lal Yadav Prayagraj MahaKumbh 2025 Mahakumbh 2025 Shahi Snan Mahakumbh 2025 Latest News dinesh lal yadav mahakumbh 2025
      
Advertisment