Dhurandhar 2 का धांसू ट्रेलर रिलीज, दमदार लुक में दिखे रणवीर सिंह, तो खुंखार अंदाज से संजय दत्त ने मचाई खलबली

Dhurandhar 2 Trailer Released: रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज कर दिया है.

Dhurandhar 2 Trailer Released: रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज कर दिया है.

author-image
Uma Sharma
New Update
Dhurandhar The Revenge Official Hindi Trailer

Dhurandhar 2

Dhurandhar 2 Trailer Out: रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है. जी हां, ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. वहीं रणवीर सिंह एक बार फिर हमजा और जसकिरत सिंह के किरदार में दिखाई दे रहे हैं और उनका अंदाज पहले से भी ज्यादा दमदार नजर आ रहा है.

Advertisment

‘बड़े साहब’ की असली पहचान का खुलासा

फिल्म के पहले पार्ट ‘धुरंधर’ में हमजा ने रहमान डकैत के गैंग में घुसकर उसे खत्म कर दिया था. वहीं, दूसरे पार्ट में कहानी आगे बढ़ती है, जहां हमजा का ल्यारी पर शासन और जसकिरत सिंह की अलग कहानी दिखाई जाएगी. इसके साथ ही पहले भाग को देखने के बाद दर्शकों के मन में उठे कई सवालों के जवाब भी इस फिल्म में मिलेंगे. खास तौर पर फिल्म में ‘बड़े साहब’ की असली पहचान का भी खुलासा किया जाएगा.

आपको बता दें कि ट्रेलर को पहले 6 मार्च को रिलीज किया जाना था, लेकिन इसे एक दिन के लिए टाल दिया गया था. इस वजह से फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई थी. अब ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शक इसकी जबरदस्त झलक देखकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं.

ट्रेलर में दिखा नया कंटेंट और कई बड़े ट्विस्ट

इससे पहले जब फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, तब कई फैंस थोड़े निराश हो गए थे, क्योंकि उसमें वही दृश्य दिखाए गए थे जो पहली फिल्म के अंत में देखने को मिले थे. लेकिन ट्रेलर में काफी नया कंटेंट और कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिले हैं, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है.

बता दें कि फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है. इसमें रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, गौरव गेरा और संजय दत्त भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. वहीं, रहमान डकैत के किरदार में अक्षय खन्ना के भी नजर आने की संभावना जताई जा रही है.

अक्षय खन्ना की वापसी 

पहली फिल्म ‘धुरंधर’ में 26/11 के हमलों के साथ कई अन्य घटनाओं को भी दिखाया गया था. वहीं, दूसरे भाग में हमजा उन सभी घटनाओं का बदला लेते हुए दिखाई देगा. फिल्म में उसके अतीत की झलक भी दिखाई जाएगी, जिससे पता चलेगा कि वह एक सामान्य व्यक्ति से कैसे एक खतरनाक भारतीय जासूस बना. चूंकि फिल्म में फ्लैशबैक सीन भी होंगे, इसलिए रहमान डकैत के रूप में अक्षय खन्ना की वापसी भी संभव मानी जा रही है.

रिलीज को लेकर बदलाव

फिल्म ‘धुरंधर 2’ की रिलीज को लेकर भी बदलाव किया गया है. पहले इसे 19 मार्च को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब फिल्म 18 मार्च को प्रीव्यू शो के साथ सिनेमाघरों में आएगी. गौरतलब है कि दिसंबर 2025 में रिलीज हुई पहली फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी और कई रिकॉर्ड बनाए थे.

बड़ा धमाका कर सकती है फिल्म

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है, क्योंकि इसकी सोलो रिलीज है और लगभग एक महीने तक इसके सामने कोई बड़ी फिल्म नहीं है. पहले यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी इसी समय रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब उसे टालकर 4 जून कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: स्टेशन पर गुजारनी पड़ी कई रातें, बॉलीवुड में भी सहा अपमान, लेकिन अब 450 करोड़ का मालिक है ये एक्टर

Ranveer Singh dhurandhar 2
Advertisment