स्टेशन पर गुजारनी पड़ी कई रातें, बॉलीवुड में भी सहा अपमान, लेकिन अब 450 करोड़ का मालिक है ये एक्टर

Anupam Kher Birthday: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अनुपम खैर आज अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं. क्या आप जानते हैं कि उन्होंने संघर्ष से सफलता कैसे पाई. अगर नहीं हम आपको इस स्टोरी में सब कुछ डिटेल में बताते हैं.

Anupam Kher Birthday: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अनुपम खैर आज अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं. क्या आप जानते हैं कि उन्होंने संघर्ष से सफलता कैसे पाई. अगर नहीं हम आपको इस स्टोरी में सब कुछ डिटेल में बताते हैं.

author-image
Uma Sharma
New Update
anupam kher

anupam kher

Anupam Kher Birthday: मुंबई का नाम सुनकर हम सभी के जहन में सबसे पहले चकाचौंध वाला शहर आता है. यहां बॉलीवुड इंडस्ट्री होने की वजह से यह शहर दुनिया भर में बहुत फेमस है. इस शहर में लाइफ इतनी फास्ट है कि शुरुआत में यहां ठोर ठिकाना ढूंढ़ना बहुत कठीन होता है. इसलिए जो भी आउट साइडर यहां काम करने के इरादे से आता है वो मुंबई के स्ट्रगल के बारे में जरुर बताता है. ऐसे ही एक बॉलीवुड के एक्टर हैं जिन्होंने शुरूआत में मुंबई में कई परेशानियों का सामना किया कि उन्हें समुद्र के किनारे और रेलवे स्टेशन पर सोना पड़ा. उनके स्ट्रगल के दौरान उन्हे लकवा मार गया था लेकिन उन्होंने काम से ब्रेक नहीं लिया. इतना ही नहीं उन्होंने 28 की उम्र में 65 के बुजुर्ग का रोल भी किया. 

Advertisment

अगर आप सोच रहे हैं कि बॉलीवुड का वो कौन सा एक्टर जिसने इतना स्ट्रगल किया लेकिन हार नहीं मानी. साथ ही 450 करोड़ रुपये की संपत्ति का मालिक बन गया. तो आपको बता दें कि उस एक्टर नाम अनुपम खैर है. जी हां, यही वो एक्टर हैं जिन्होंने अपने शुरुआती दिनों में बहुत संघर्ष किया. वहीं आज एक्टर अपने 71वां जन्मदिन मना रहे हैं. तो चलिए इस मौके पर हम आपको उनके बारे में उनके स्ट्रगल के दिनों की कुछ बाते बताते हैं. 

रेलवे स्टेशन पर काटीं थी रातें 

अनुपम खेर ने अपनी जिंदगी के कई पहलू के बारे में कई बार खुलकर बताया है. जब वो मुंबई में एक्टर बनने का सपना लेकर आए तो उनके लिए यहां रुकना बहुत मुश्किल था. शुरुआत में न कोई काम मिलता था न जैब में पैसे होते थे. सिर पर छत न होने के कारण वो अंदर से बहुत टूट चुके थे. मन मारकर कर जैसे-तैसे उन्होंने एक महीने बांद्रा रेलवे स्टेशन पर रातें काटीं. 

दादा जी के खत ने बदली जिंदगी

उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों की दांस्ता बयां करते हुए बताया था कि ट्रेन छूटने के बाद वो देर रात स्टेशन पर सोते थे और ट्रेने शुरु होने से पहले सुबह 4:30 उठ जाते थे. आज भी अनुपम जब भी अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हैं तो वो ताजा हो जाती हैं. एक बार उन्होंने मुंबई छोड़ने का मन बना लिया था. लेकिन उनके दादा जी के एक खत ने उनकी जिंदगी बदल दी. अनुपम के दादा जी ने उन्हें स्ट्रगल के दिनों का डट कर सामना करने की नसीहत दी और कहा कि "भीगा हुआ आदमी बारिश से नहीं डरता" इस एक लाइन ने उन्हें संघर्ष के दिनों में लड़ने में मदद की है और उन्होंने मुंबई में रुकने का मन बनाया.

मिमिक्री कर खाते थे खान

अनुपम ने अपने स्ट्रगल के दिनों के बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पास खाना खाने के पैसे नहीं होते थे तो वो रेस्टोरेंट में विदेशी लोगों की मिमिक्री करते थे. गोरा रंग और अंग्रेजी में बोलने की वजह से लोग उन्हें विदेशी समझ लेते थे. जिससे जैसे-तैसे वो अपना दिन काटते थे.

28 की उम्र में किया 65 के बुजुर्ग का रोल

अनुपम खैर को सारांश फिल्म से ब्रेक मिला. उन्होंने 28 साल की उम्र में 65 के बुजुर्ग का रोल अदा किया. एक एक्टर के लिए जवानी में बुजुर्ग का किरदार निभाना थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन अनुपम खैर ने इस किरदार को इतना शानदार निभाया कि रातों-रात नई पहचान मिल गई. उनके इस किरदार को आज भी लोग याद करते हैं. 

8 फिल्मफेयर पुरस्कार और पद्म भूषण से सम्मानित

अनुपम खैर के पास 450 करोड़ की संपत्ति के साथ-साथ आज कई अवॉर्ड भी हैं. उन्होंने 2 नेशनल अवॉर्ड और 8 फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं. इसके अलावा उन्हें 2004 में पद्म श्री और 2016 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था.

ये भी पढ़ें: थलपति विजय के बॉडीगार्ड ने कन्फर्म किया तृषा कृष्णन संग एक्टर का रिलेशनशिप? पोस्ट शेयर कर कह डाली ये बात

Anupam Kher birthday Anupam Kher
Advertisment