/newsnation/media/media_files/2025/12/20/dhurandhar-4-2025-12-20-14-15-13.jpg)
Dhurandhar
Dhurandhar Fever in Pakistan: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ का क्रेज दुनियाभर के दर्शकों के बीच देखने को मिल रहा है. रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. खासतौर पर रहमान डकैत के किरदार में नजर आए अक्षय खन्ना के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है.
फिल्मी दुनिया में ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब विलेन का किरदार हीरो पर भारी पड़ता नजर आए, लेकिन ‘धुरंधर’ में यह देखने को मिला है. अक्षय खन्ना का किरदार रणवीर सिंह के रोल पर भारी पड़ता दिखा है. यही वजह है कि फिल्म के कई दमदार सीन सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं.
भारत में रिकॉर्डतोड़ कमाई
रणवीर सिंह की इस फिल्म ने भारत में रिलीज के महज 15 दिनों के भीतर 478 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन 700 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है.
पाकिस्तान में बैन, फिर भी बढ़ा धुरंधर का क्रेज
इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. जी हां, पड़ोसी देश पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों और कलाकारों पर बैन होने के कारण ‘धुरंधर’ वहां के सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो सकी. इसके बावजूद पाकिस्तान में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी दर्शक इस फिल्म को पायरेटेड साइट्स के जरिए बड़ी संख्या में देख रहे हैं. एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 12 दिनों में ‘धुरंधर’ को पाकिस्तान में 20 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है.
इन आंकड़ों के साथ ‘धुरंधर’ पिछले 20 सालों में पाकिस्तान में सबसे ज्यादा पायरेटेड बॉलीवुड फिल्म बन गई है. पायरेसी के मामले में इस फिल्म ने शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘रईस’ और ‘2.0’ जैसी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है.
ये भी पढ़ें: तान्या मित्तल ने लिया प्रेमानंद महाराज जी का आशीर्वाद, वीडियो शेयर कर लिखी दिल छूने वाली बात
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us