Dhurandhar 2 नेटफ्लिक्स पर नहीं होगी रिलीज, जानें अब कहां देख सकेंगे रणवीर की फिल्म

Dhurandhar 2 OTT Release: 'धुरंधर 2' को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. जी हां, अब रणवीर सिंह की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज नहीं होगी. तो चलिए आपको बताते हैं कि आप इसे कहां देख सकते हैं?

Dhurandhar 2 OTT Release: 'धुरंधर 2' को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. जी हां, अब रणवीर सिंह की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज नहीं होगी. तो चलिए आपको बताते हैं कि आप इसे कहां देख सकते हैं?

author-image
Uma Sharma
New Update
Dhurandhar 2 (1)

Dhurandhar 2 Photograph: (Jio Studios)

Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स लगातार बड़े और अहम बदलाव कर रहे हैं. जी हां, पहले जहां म्यूज़िक लेबल सारेगामा की जगह टी-सीरीज को जोड़ा गया, वहीं अब सीक्वल का OTT प्लेटफॉर्म भी बदल दिया गया है. अब ये साफ हो गया है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज नहीं होगी.

Advertisment

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया OTT ठिकाना

ऑफिशियल जानकारी के मुताबिक, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के सभी भाषाओं के OTT राइट्स जियो हॉटस्टार ने भारी कीमत पर खरीद लिए हैं. यानी थिएट्रिकल रिलीज के बाद फिल्म नेटफ्लिक्स की जगह जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का जबरदस्त फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर इस बात की आधिकारिक पुष्टि भी कर दी है.

रिलीज हुआ ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का धमाकेदार टीजर

इन सबके बीच मेकर्स ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का धांसू टीजर भी रिलीज कर दिया है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया.
टीजर में रणवीर सिंह के किरदार हमजा के अतीत की झलक देखने को मिलती है. साथ ही यह भी दिखाया गया है कि हमजा की ताजपोशी हो चुकी है और अब वह पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक अवतार में नजर आएगा. टीजर में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन की भी झलक दिखाई गई है. वहीं टीजर के आखिर में रणवीर सिंह का डायलॉग- “ये नया हिंदुस्तान है… ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी” फैंस के बीच खासा चर्चा में है.

कब रिलीज होगी ‘धुरंधर: द रिवेंज’?

आपको बता दें कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर सीधा क्लैश यश की ‘टॉक्सिक’ से होने वाला है. 

ये भी पढ़ें: अरिजीत सिंह को मानाने उनके घर पहुंचे आमिर खान, क्या अब बदलेगा सिंगर का फैसला?

Ranveer Singh dhurandhar 2
Advertisment