अरिजीत सिंह को मानाने उनके घर पहुंचे आमिर खान, क्या अब बदलेगा सिंगर का फैसला?

Aamir Khan Visits Arijit Singh House: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का अरिजीत सिंह से मिलने उनके घर जियागंज मुर्शिदाबाद पहुंचे हैं, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Aamir Khan Visits Arijit Singh House: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का अरिजीत सिंह से मिलने उनके घर जियागंज मुर्शिदाबाद पहुंचे हैं, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

author-image
Uma Sharma
New Update
Aamir Khan Arijit Singh

Aamir Khan Arijit Singh

Aamir Khan Visits Arijit Singh House: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट के ऐलान के बाद उनके फैंस के बीच हलचल मची हुई है. इसी बीच बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का अरिजीत सिंह से मिलने उनके घर जियागंज मुर्शिदाबाद पहुंचे हैं. आमिर खान के कदम के बाद फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं. 

Advertisment

अरिजीत के घर पहुंचे आमिर खान

दरअसल, सोमवार को आमिर खान को जियागंज जाते हुए कैमरे में कैद किया गया, जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि आमिर खान ने मुंबई से जियागंज तक करीब 2000 किलोमीटर का सफर तय कर अरिजीत सिंह से मुलाकात की. आमिर के इस कदम की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है. वहीं एक वीडियो में आमिर खान कार से उतरते हुए फोटोग्राफर्स की ओर हाथ हिलाते नजर आए, जबकि दूसरे वीडियो में वे कार के अंदर बैठे दिखे और बाहर सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ जमा थी.

क्यों हुई यह मुलाकात? फैंस लगा रहे हैं कयास

आमिर खान और अरिजीत सिंह की इस मुलाकात के बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. कुछ फैंस का मानना है कि आमिर, अरिजीत के अचानक प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के फैसले पर उनसे बातचीत करने पहुंचे हैं, जबकि कुछ लोगों को शक है कि यह मुलाकात किसी नए प्रोफेशनल कोलैबोरेशन से जुड़ी हो सकती है.

आमिर खान ने उड़ाई पतंग

इसी बीच आमिर खान का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अरिजीत सिंह के घर की छत पर अपनी टीम के साथ पतंग उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो ने भी फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है और लोग इसे किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग से जोड़कर देख रहे हैं. वहीं बता दें कि आमिर खान और अरिजीत सिंह का साथ पहले भी देखने को मिल चुका है. अरिजीत ने आमिर की फिल्मों ‘दंगल’ और ‘लाल सिंह चड्ढा’ के लिए गाने गाए हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया था. फिलहाल आमिर खान के जियागंज पहुंचने के पीछे की वजह को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

ये भी पढ़ें: Pawan Singh ने इस एक्ट्रेस को लाइव शो में किया शादी के लिए प्रपोज, वीडियो देख चौंके फैंस

Arijit Singh Aamir Khan
Advertisment