धनुष-कृति की जोड़ी ने मचाया धमाल, 'तेरे इश्क में' फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे

Tere Ishk Mein Box Office Day 2 Collection: 28 नवंबर को थिएटर्स में उतरी 'तेरे इश्क में' ने शुरुआत ऐसी की कि इंडस्ट्री वाले भी हैरान रह गए. हर जगह यही चर्चा है कि ये फिल्म रफ्तार पकड़ चुकी है और इसे कोई रोकने वाला नहीं.

Tere Ishk Mein Box Office Day 2 Collection: 28 नवंबर को थिएटर्स में उतरी 'तेरे इश्क में' ने शुरुआत ऐसी की कि इंडस्ट्री वाले भी हैरान रह गए. हर जगह यही चर्चा है कि ये फिल्म रफ्तार पकड़ चुकी है और इसे कोई रोकने वाला नहीं.

author-image
Khushi Samarjeet Giri
New Update
Dhanush kriti sanon film tere ishk mein box office day 2 collection

Tere Ishk Mein Photograph: (Colour Yellow Productions and T-Series)

Tere Ishk Mein Box Office Day 2 Collection: बॉलीवुड में लंबे समय बाद धनुष की वापसी हुई और वो भी एक इमोशनल, इंटेंस रोमांटिक ड्रामा के साथ, ‘रांझणा’ की सुपरहिट जोड़ी धनुष और डायरेक्टर आनंद एल. राय फिर से एक साथ आए हैं, ऐसे में दर्शकों की उम्मीदें पहले से ही आसमान पर थीं. ऊपर से कृति सेनन पहली बार धनुष के साथ रोमांस करती हुई दिखीं, जिसने रिलीज से पहले ही फिल्म को चर्चा में ला दिया. वहीं. 28 नवंबर को थिएटर्स में उतरी 'तेरे इश्क में' ने शुरुआत ऐसी की कि इंडस्ट्री वाले भी हैरान रह गए. रिलीज के बाद से सोशल मीडिया पर यही चर्चा है कि ये फिल्म रफ्तार पकड़ चुकी है और इसे कोई रोकने वाला नहीं.  

Advertisment

33 करोड़ का कलेक्शन

रिपोर्ट के अनुसार, पहले ही दिन लगभग 16 करोड़ की दमदार कमाई के बाद फिल्म ने दूसरे दिन भी अपनी पकड़ बिल्कुल ढीली नहीं पड़ने दी और शुरुआती अनुमान के मुताबिक 17 करोड़ का कलेक्शन किया. सिर्फ दो दिनों में ही कुल कमाई 33 करोड़ तक पहुंच गई है, जो एक रोमांटिक ड्रामा के लिए शानदार ओपनिंग मानी जा रही है. दर्शक खासतौर पर धनुष के तीखे, टेम्परामेंटल शंकर और कृति के दिल छूने वाले मुक्ति के किरदार को खूब सराह रहे हैं. 

'रांझणा' का भाई कहा जा रहा है 

कई फैंस तो इसे रांझणा का भाई मान रहे हैं, वैसे ही दर्द, वहीं मोहब्बत और वैसा ही बनारस वाला जादू. इसी रफ्तार से कमाई बढ़ती रही तो ये फिल्म जल्द ही 50 करोड़ क्लब में एंट्री करती दिख रही है, और रांझणा के 60.22 करोड़ के लाइफटाइम रिकॉर्ड को भी चुनौती देती नजर आ रही है. कलेक्शन कि बात करें तो 'तेरे इश्क में' ने अब तक धनुष कि कई हिंदी फिल्मों कुबेरा, रायन और  कैप्टन मिलर जैसे को काफी पीछे छोड़ दिया है. इतना ही नहीं, इस फिल्म ने कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पछाड़ दिया है. 

ये भी पढ़ें: 'इंटरनेट ने दिमाग को डम्ब कर दिया है' नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने करियर के दिनों को क्या याद करते हुए कही ये बात

Dhanush Kriti Sanon Tere Ishk Mein Dhanush Tere Ishk Mein
Advertisment