रणबीर कपूर को Deepika Padukone ने पकड़ लिया था रंगे हाथ, प्यार में मिले धोके के बाद टूट गई थीं एक्ट्रेस

Deepika Padukone Birthday Special: दीपिका पादुकोण 5 जनवरी 2026 को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं एक्ट्रेस ने रणबीर के साथ ब्रेकअप को लेकर क्या कहा था और ‘कंडोम का पैकेट गिफ्ट करने की बात क्या थी.

Deepika Padukone Birthday Special: दीपिका पादुकोण 5 जनवरी 2026 को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं एक्ट्रेस ने रणबीर के साथ ब्रेकअप को लेकर क्या कहा था और ‘कंडोम का पैकेट गिफ्ट करने की बात क्या थी.

author-image
Khushi Samarjeet Giri
New Update
Deepika Padukone Birthday Special actress caught Ranbir kapoor while cheating wanted to gift condom

Deepika Padukone / Ranbir Kapoor

Deepika Padukone Birthday Special: दीपिका पादुकोण 5 जनवरी 2026 को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. ऐसे में चलिए एक्ट्रेस का सबसे पुराना और चर्चित रिश्ते के बारे कुछ बातें बताते हैं. रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की लव स्टोरी हमेशा सुर्खियों में बनी रही है. दोनों जब साथ आए थे तब फैंस उन्हें बॉलीवुड का परफेक्ट कपल मानते थे. हर इवेंट, हर पार्टी में दोनों की केमिस्ट्री चर्चा में रहती थी. लेकिन ये रिश्ता जितना जैसे दिखता था वैसे नहीं था. 

Advertisment

दीपिका ने रणबीर को रंगे हाथों पकड़ा था 

दीपिका ने ब्रेकअप के बाद खुद कॉस्मोपॉलिटन को दिए एक पुराने इंटरव्यू में रणबीर (Ranbir Kapoor) के साथ अपने दर्दनाक ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात की थी. दीपिका ने आगे बताया कि उन्होंने रणबीर पर पूरा भरोसा किया था. यहां तक कि लोगों के मना करने के बावजूद उन्होंने उन्हें एक और मौका दिया. दीपिका का मानना था कि अगर कोई माफी मांग रहा है और बदलना चाहता है तो उसे एक चांस मिलना चाहिए. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. 

'मुझसे बार-बार मिन्नतें कर रहा था'

एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं इतनी मूर्ख थी कि मैंने रणबीर को दूसरा मौका दे दिया क्योंकि वह मुझसे बार-बार मिन्नतें कर रहा था, जबकि मेरे आस-पास के सभी लोग कह रहे थे कि वह अभी भी गलत रास्ते पर है. फिर मैंने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया, इससे उबरने में मुझे काफी समय लगा.' इस रिश्ते के खत्म होने के बाद दीपिका ने 'कॉफी विद करन’ शो में करने के रैपिड फायर राउंड के दौरान दीपिका से पूछा कि वो रणबीर कपूर को क्या गिफ्ट देना चाहेंगी तो दीपिका ने जवाब देते हुए कहा कि ‘कंडोम का पैकेट.’ 

ये भी पढ़ें: थलापति विजय ने Jana Nayagan के लिए वसूले करोड़ों, जानें एक्टर ने आखिरी फिल्म के लिए कितनी ली फीस?

Ranbir Kapoor Deepika Padukone
Advertisment