/newsnation/media/media_files/2026/02/04/celina-jaitly-2026-02-04-10-50-03.jpg)
Celina Jaitly
Celina Jaitly On Broken Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने अपने पति पीटर हाग से तलाक को लेकर पहली बार खुलकर बात की है. जी हां, उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बेहद निजी और भावनात्मक पोस्ट शेयर की, जिसमें अपनी 15 साल की शादी, उससे जुड़े दर्द और अपने जीवन के सबसे बड़े सबक के बारे में लिखा.
घरेलू हिंसा और दुर्व्यवहार
गौरतलब है कि सेलिना ने पिछले साल नवंबर में मुंबई की अंधेरी कोर्ट में पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा और दुर्व्यवहार के आधार पर तलाक की अर्जी दाखिल की थी. यह खबर कई लोगों के लिए चौंकाने वाली थी, क्योंकि सेलिना अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पति और बच्चों के साथ खुशहाल पारिवारिक तस्वीरें साझा करती थीं.
“प्यार टूटे हुए रिश्ते को ठीक नहीं कर सकता”
अपनी पोस्ट में सेलिना ने लिखा, “मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा सबक यही है कि आप किसी को ज्यादा प्यार करके नहीं बदल सकते. प्यार उस चीज को ठीक नहीं कर सकता जो पहले से ही टूटी हुई है.” वहीं उन्होंने अपनी शादी को प्यार, दर्द और सर्वाइवल के खतों में जी गई एक कहानी बताया और कहा कि लिखना उनके लिए खुद को अभिव्यक्त करने का जरिया बन गया खासकर तब जब वो बोल नहीं पा रही थीं और उनकी आवाज नहीं सुनी जा रही थी.
खतों के जरिये रिश्ते को बचाने की कोशिश
सेलिना ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने अपने पति को लिखे खतों के जरिये रिश्ते को बचाने और परिवार को एकजुट रखने की कोशिश की.
उन्होंने लिखा कि उनकी शुरुआती राइटिंग उनके पति का ईगो बढ़ाने, कमिटमेंट दिखाने और शादी में आई दरारों को भरने की कोशिश थी.
लेकिन समय के साथ, उनके शब्द बदलने लगे. एक्ट्रेस ने लिखा, “मेरे खतों में उस सच्चाई की झलक आने लगी, जिसमें मैं जी रही थी-दुर्व्यवहार, मेरी आवाज का दबाया जाना, बार-बार अनसुना किया जाना और मुझ पर लगातार आरोप लगाए जाना.”
“प्यार दिखाना दुख न होने का सबूत नहीं”
हिंसक रिश्तों को लेकर समाज में बनी धारणाओं पर बात करते हुए सेलिना ने साफ किया कि सार्वजनिक रूप से प्यार दिखाने का मतलब यह नहीं होता कि रिश्ते में दर्द नहीं है. उन्होंने लिखा, “मेरे प्यार का इजहार सहने और जिंदा रहने की कोशिश थी, न कि इस बात का सबूत कि मेरे साथ दुर्व्यवहार नहीं हुआ.” उन्होंने यह भी कहा कि कई लोग उम्मीद, डर, जिम्मेदारी और प्यार की वजह से ऐसे रिश्तों में बने रहते हैं. उन्होंने कहा, “वो कमजोर नहीं होते, बल्कि यही भावनाएं उन्हें जिंदा रखती हैं.”
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us