Border 2 Trailer Out: रिलीज हुआ बॉर्डर 2 का धांसू ट्रेलर, दमदार डायलॉग्स ने जीता फैंस का दिल

Border 2 Trailer Out: सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था, जो अब फाइनली रिलीज हो गया है. इसे देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

Border 2 Trailer Out: सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था, जो अब फाइनली रिलीज हो गया है. इसे देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

author-image
Uma Sharma
New Update
Border 2 Trailer Out

Border 2 Trailer Out: सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है और इसने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है. विस्फोटक एक्शन, दमदार वॉर सीन्स, शानदार वीएफएक्स और जोशीले डायलॉग्स से सजा यह ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देने वाला है. फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की मौजूदगी दमदार है, लेकिन ट्रेलर में सबसे ज्यादा ध्यान सनी देओल ने अपने धांसू अंदाज से खींचा है. ट्रेलर को पहले 15 जनवरी को एक प्राइवेट स्क्रीनिंग में दिखाया गया था, जहां इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला.

Advertisment

देशभक्ति और युद्ध का जबरदस्त संगम

‘बॉर्डर 2’ के ट्रेलर में देशभक्ति का जज्बा कूट-कूटकर भरा हुआ है. ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया जाता है कि किस तरह भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना मिलकर दुश्मनों के खिलाफ मोर्चा संभालती हैं. एक सीन में दुश्मन सनी देओल के सामने तोप तान देता है और उन्हें उड़ाने का आदेश देता है, जिससे सीन की गंभीरता और रोमांच और बढ़ जाता है. फिल्म उस दौर की कहानी को दर्शाती है, जब दुश्मनों के खिलाफ तीनों सेनाओं ने एकजुट होकर ऐतिहासिक ऑपरेशन को अंजाम दिया था.

किरदारों में नजर आए ये सितारे

वरुण धवन भारतीय सेना के परमवीर चक्र विजेता मेजर होशियार सिंह दहिया के किरदार में हैं, जो जमीनी स्तर पर पूरे सैन्य अभियान का नेतृत्व करते नजर आते हैं. अहान शेट्टी फिल्म में एक भारतीय नौसेना अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं. दिलजीत दोसांझ असल जिंदगी के भारतीय वायुसेना अधिकारी फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों के किरदार में दिखेंगे, जो 1971 के युद्ध के दौरान शहीद हुए थे. सनी देओल बटालियन अफसर की भूमिका में अपने बेबाक अंदाज और जोशीले डायलॉग्स से फिल्म में जान डालते नजर आते हैं.

वीएफएक्स, साउंड और सिनेमेटोग्राफी 

‘बॉर्डर 2’ का वीएफएक्स बेहद दमदार है. साउंड डिजाइन और सिनेमेटोग्राफी युद्ध के माहौल को और वास्तविक बनाते हैं. सनी देओल के एक्शन और उनके दमदार वन-लाइनर्स हर सीन को यादगार बना देते हैं. ठीक पहली ‘बॉर्डर’ की तरह इस फिल्म में भी उनके डायलॉग्स दर्शकों को तालियां और सीटियां बजाने पर मजबूर कर देते हैं.

ट्रेलर के दमदार डायलॉग्स

सनी देओल का एक डायलॉग ट्रेलर में खास असर छोड़ता है, जब वह सैनिकों को संबोधित करते हुए कहते हैं-  “फौजी के लिए बॉर्डर सिर्फ नक्शे पर खींची हुई एक लकीर नहीं होती, बल्कि अपने देश से किया गया एक वादा होता है… और आज हम ये वादा टूटने नहीं देंगे.” वहीं, वरुण धवन का डायलॉग भी खूब तालियां बटोरता है- “हम पूजा भले ही राम की करते हैं, लेकिन तेवर परशुराम के रखते हैं.” इसके बाद उनके किरदार को दुश्मनों से भिड़ते और ताबड़तोड़ गोलियां चलाते दिखाया जाता है.

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

ट्रेलर में मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और आन्या सिंह की भी झलक देखने को मिलती है, जो फिल्म में अहम भूमिकाओं में हैं.
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को गुलशन कुमार और टी-सीरीज ने जेपी दत्ता के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है.

ये भी पढ़ें: IMDb की 2026 की सबसे ज्यादा वेटेड फिल्मों में SRK की 'King', टॉप-3 रणबीर कपूर की 'रामायण' और थलापति विजय की 'जन नायगन'

Varun Dhawan Sunny Deol Border 2
Advertisment