/newsnation/media/media_files/2026/02/23/boong-1-2026-02-23-14-16-29.jpg)
Boong Photograph: (@boong_film)
Boong Actor Gugun Kipgen: डायरेक्टर लक्ष्मीप्रिया देवी की मणिपुरी फिल्म 'बूंग' को (Boong) दुनियाभर में छा गई है. फिल्म को 'द ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन अवॉर्ड्स' ‘BAFTA 2026’ में बेस्ट 'चिल्ड्रेन एंड फैमिली फिल्म' कैटेगरी में अवॉर्ड मिला है. इसी के साथ अब फिल्म में नजर आए चाइल्ड आर्टिस्ट गुगुन किपगेन ( Gugun Kipgen) के बारे में हर कोई जानना चाह रहा है. तो चलिए जानते हैं कौन हैं गुगुन किपेगन.
कौन हैं गुगुन किपेगन?
गुगुन किपगेन (Gugun Kipgen) मणिपुर के 12 साल के चाइल्ड आर्टिस्ट है. गुगुन मणिपुर के कुकी समुदाय से आते हैं और इस समय अपनी एक्टिंग की वजह से दुनियाभर में छाए हुए हैं. फिल्म बूंग में अपनी एक्टिंग और मासूमियत से गुगन ने लोगों का दिल तो जीता ही है, साथ ही उन्हें IFFM और इंडो-जर्मन फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट चाइल्ड एक्टर का अवॉर्ड भी मिला है.
क्या है बूंग की कहानी?
फिल्म बूंग की कहानी मणिपुर की पहाड़ियों में रहने वाले एक छोटे लड़के 'बूंग' की है, जिसका किरदार गुगुन ने निभाया है. बूंग अपनी मां को एक सरप्राइज गिफ्ट देने का प्लान करता है. इसके लिए बूंग सोचता है कि अगर वो अपने बिछड़े हुए पिता को घर वापस ले आएगा तो वो उसकी मां के लिए बड़ा तोहफा होगा. इसी उम्मीद के साथ वो अपने पिता की खोज में निकल दाता है. वहीं, इस सफर के दौरान उसके साथ जो कुछ भी होता है, वो उसकी उम्मीदों से परे है. गुगुन के अलावा फिल्म में बाला हिजाम, एंगम सनामतम, विक्रम कोचर, नेमेतिया नगंगबाम, जेनी खुरई जैसे कलाकार भी नजर आए हैं.
ये भी पढ़ें- BAFTA 2026: फरहान अख्तर की 'बूंग' का बजा डंका, लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म ने जीते 6 अवॉर्ड, देखें विनर लिस्ट
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us