/newsnation/media/media_files/2026/02/23/bafta-awards-2026-02-23-10-43-09.jpg)
Bafta Awards Photograph: (Social Media X)
BAFTA Awards 2026: साल 2026 में 79वें बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन लंदन के साउथबैंक सेंटर स्थित रॉयल फेस्टिवल हॉल में किया गया. इवेंट की सबसे बड़ी हाईलाइट रही, लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर'. इसने 6 अवॉर्ड जीते. वहीं, फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म बूंग ने भी इतिहास रच डाला. इसके अलावा कई अन्य फिल्मों ने भी अवॉर्ड जीता.
लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म ने जीता अवॉर्ड
पॉल थॉमस एंडरसन और लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' (One Battle of Another) ने बाफ्टा में 6 अवॉर्ड अपने नाम किए. इनमें बेस्ट फिल्म, डायरेक्टर, अडैप्टेड स्क्रीनप्ले, सिनेमेटोग्राफी, एडिटिंग और सपोर्टिंग एक्टर शामिल हैं. इसके अलावा सिनर्स (Sinners) ने 3 अवॉर्ड अपने नाम किए. गुइलेर्मो डेल टोरो की फ्रैंकेंस्टीन ने भी 3 अवॉर्ड जीते.
फरहान की बूंग ने रचा इतिहास
फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की मणिपुरी फिल्म बूंग (Boong) ने बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में अवॉर्ड जीता. इसी के साथ ये इस कैटेगरी में अवॉर्ड जीतने वाली पहली इंडियन मूवी बन गई है. बता दें, फरहान इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स में से एक हैं और इसे लक्ष्मीप्रिया देवी ने डायरेक्टर किया है.
देखें विनर्स लिस्ट
बेस्ट फिल्म (Best Film)
हैमनेट, मार्टी सुप्रीम, वन बैटल आफ्टर अनोदर, सेंटीमेंटल वैल्यू, सिनर्स
बेस्ट डायरेक्टर (Best Director)
यॉर्गोस लैंथिमोस- बुगोनिया
क्लोई झाओ, हैमनेट
जोश सफ्डी, मार्टी सुप्रीम
पॉल थॉमस एंडरसन, वन बैटल आफ्टर अनदर
जोआकिम ट्रायर, सेंटीमेंटल वैल्यू
रयान कूगलर, सिनर्स
बेस्ट एक्ट्रेस (Best Actress)
जेसी बकले- हैमनेट
रोज बर्न- इफ आई हैड लेग्स आई वुड किक यू
केट हडसन- सॉन्ग संग ब्लू
चेज़ इन्फिनिटी- वन बैटल आफ्टर अनदर
रेनेट रीन्सवे- सेंटीमेंटल वैल्यू
एम्मा स्टोन- बुगोनिया
बेस्ट एक्टर (Best Actor)
रॉबर्ट अरामायो-आई स्वियर
टिमोथी चालमेट- मार्टी सुप्रीम
लियोनार्डो डिकैप्रियो- वन बैटल आफ्टर अनदर
ईथन हॉक- ब्लू मून
माइकल बी. जॉर्डन- सिनर्स
जेसी प्लेमन्स- बुगोनिया
ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय से लेकर शाहरुख खान तक, आलिया भट्ट से पहले विदेशी मंच पर हिंदी में स्पीच दे चुके हैं ये सेलेब्स
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us