logo-image

सोशल मीडिया सेंसेशन बने अफ्रीकी भाई-बहन के Top 5 Video

तंजानिया के किली (Kili Paul) और नीमा (Neema) की जोड़ी इंटरनेट पर मशहूर हो चुकी है. अफ्रीकी भाई-बहन की खासियत है कि वह जिन बॉलीवुड गाने पर परफॉर्म करते हैं उसे इंजॉय भी करते हैं

Updated on: 03 Dec 2021, 05:55 PM

highlights

  • तंजानिया के भाई-बहन की जोड़ी वायरल हो रही है
  • किली और नीमा के वीडियोज को फैंस पसंद कर रहे हैं
  • दोनों हिंदी गानों पर वीडियो बनाते हैं

नई दिल्ली:

सोशल मीडिया लाखों मील दूर देशों के लोगों को आपस में जोड़ने का काम करता है. इसके जरिए दुनियाभर के लोग एक दूसरे से जुड़ सकते हैं और अपनी प्रतिभा को लोगों के सामने प्रदर्शित कर सकते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर तंजानिया के भाई-बहन किली (Kili Paul) और नीमा (Neema) की जोड़ी खूब धमाल मचा रही है. किली (Kili Paul और नीमा (Neema) का इंस्टाग्राम पर kili_paul नाम के अकाउंट है जिस पर वह भारतीय गानों पर लिपसिंक के वीडियो शेयर करते हैं इसके साथ ही डांस वीडियोज भी शेयर करते रहते हैं. यहां हम लाए हैं किली और नीमा के वो 5 वीडियो जो सोशल मीडिया पर हो रहे हैं वायरल.

इस वीडियो में किली पॉल (Kili Paul) अकेले ही बादशाह से लेटेस्ट सॉन्ग जुगनू पर डांस कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोगों का किली का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है. वीडियो को हजारों व्यूज मिल चुके हैं.

यह भी पढ़ें: Ankita Lokhande की शादी के फंक्शन की हुई शुरुआत, देखें Photos

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kili Paul (@kili_paul)

इस दूसरे वीडियो में भाई बहन की जोड़ी नोरा फतेही (Nora Fatehi) के फेमस सॉन्ग 'Kusu Kusu' पर जबरदस्त अंदाज में लिपसिंक करती नजर आ रही है. दोनों के वीडियो को फैंस काफी पसंद करते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kili Paul (@kili_paul)

इस वीडियो में किली और नीमा फिल्म शहंशाह के 'रातां लांबिया' पर लिपसिंक करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को हजारों लाइक्स मिल चुके हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kili Paul (@kili_paul)

किली और नीमा की जोड़ी इस वीडियो में 'तुम ही हो' पर लिपसिंक कर रही है. आशिकी 2 के इस फेमस सॉन्ग को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kili Paul (@kili_paul)

इस वीडियो में किली अकेले ही शाहरुख खान के जालिमा गाने पर जबरदस्त एक्सप्रेशन दे रहे हैं.  

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kili Paul (@kili_paul)

बता दें कि तंजानिया के किली (Kili Paul) और नीमा (Neema) की जोड़ी इंटरनेट पर मशहूर हो चुकी है. अफ्रीकी भाई-बहन की खासियत है कि वह जिन बॉलीवुड गाने पर परफॉर्म करते हैं उसे इंजॉय भी करते हैं. किली को इंस्टाग्राम पर 183k लोग फॉलो करते हैं.