'जग्गा जासूस' एक्ट्रेस बिदिशा बेजबरुआ आत्महत्या मामले में नया मोड़, पति ने कबूला जुर्म
बिदिशा बेजबरुआ के पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी पति से उसका मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया।
नई दिल्ली:
'जग्गा जासूस' में कैटरीना और रणबीर कपूर के साथ काम कर चुकी 30 वर्षीय एक्ट्रेस और सिंगर बिदिशा ने गुरुग्राम में अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अभिनेत्री के पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रिमांड के दौरान निशीथ झा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने 19 जुलाई को बिदिशा के पति को अदालत में पेश किया। अदालत ने निशीथ झा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी पति से उसका मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। निशीथ झा को भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत गिरफ्तार किया गया और इलाके के मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां उसे एक दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया।
खबरों के मुताबिक बिदिशा के पति ने स्वीकार किया कि उसकी किसी अन्य से जान-पहचान थी। जिस वजह से घर में तनाव रहता था।
बिदिशा, नीशीथ के साथ बीते सप्ताह गुरुग्राम शिफ्ट हुई थी और उद्योग विहार में एक पीआर एजेंसी ज्वाइन किया था।
और पढ़ें: कपिल शर्मा हुए बीमार, 'जब हैरी मेट सेजल' के बाद बिना शूटिंग किये लौटी टीम मुबारकां
बेजबरुआ ने सुशांत लोक इलाके के सेक्टर 43 में फांसी लगाई थी। खबरों की मानें तो बिदिशा बेजबरुआ के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि बेटी की आत्महत्या का कारण उसके पति का दूसरा अफेयर है।
बिदिशा बेजबरुआ की शादी गुजरात के रहने वाले निशीथ झा से 2016 में हुई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। बिदिशा बेजबरुआ ने दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई भी की थी।
और पढ़ें: मशहूर रॉक बैंड 'लिंकिन पार्क' के पॉप स्टार चेस्टर बेनिंगटन ने की आत्महत्या
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी