परिणीति चोपड़ा जमकर कर रही हैं वर्कआउट, Video में दिखाए एब्स

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने बताया था कि वो पिछले 5 महीनों से देश से बाहर थीं और अब मुंबई आकर बेहद खुश हैं

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने बताया था कि वो पिछले 5 महीनों से देश से बाहर थीं और अब मुंबई आकर बेहद खुश हैं

author-image
Akanksha Tiwari
एडिट
New Update
parineeti

परिणीति चोपड़ा ने वीडियो में दिखाए अपने एब्स( Photo Credit : फोटो- @parineetichopra Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों मुंबई में अपने घर पर वक्त बिता रही हैं. हाल ही में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने बताया था कि वो पिछले 5 महीनों से देश से बाहर थीं और अब मुंबई आकर बेहद खुश हैं. वहीं हाल ही में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने एक और वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है. वीडियो में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) फैंस को अपने एब्स दिखाती हुई नजर आ रही हैं. परिणीति के इस वीडियो को कुछ ही समय में लाखों व्यूज मिल चुके हैं.

Advertisment

यह भी पढ़ें: आज भी किराए के मकान में रहते हैं अनुपम खेर, बताया ये खास किस्सा

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की गिनती बॉलीवुड के फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेसेस में होती है. परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) मुंबई वापस आते ही एक बार फिर से वर्कआउट में बिजी हो गई हैं. इंस्टाग्राम पर शेयर किये गए इस वीडियो में परिणीति अपने एब्स दिखा रही हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में 'अभी न जाओ छोड़ के' सॉन्ग सुनाई दे रहा है. परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जब आप अपना पहला एब मनाने वाले हों लेकिन ट्रेनर कहता है एबी ही ना जाओ छोड़ कर'.

यह भी पढ़ें: टिस्का चोपड़ा वीकेंड में यूं चिल करती आईं नजर, वायरल हुआ Video

फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) हाल ही में  'द गर्ल ऑन द ट्रेन', 'संदीप और पिंकी फरार' और 'सायना' में नजर आई थीं. परिणीति की इन फिल्मों को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला. परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)पिछले 5 महीनों से देश से बाहर थीं और समय-समय पर अलग-अलग लोकेशन से सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रही थीं. परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अकेले ही यूरोप में ट्रेवल कर रही थीं और उसके बाद वह लंदन भी गईं. लंदन में परिणीति चोपड़ा ने अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा के साथ भी वक्त बिताया था.

HIGHLIGHTS

  • परिणीति चोपड़ा ने वीडियो में दिखाए अपने एब्स
  • परिणीति चोपड़ा अपनी फिटनेस का ख्याल रखती हैं
  • फिल्म सायना के लिए भी परिणीति ने काफी मेहनत की थी
Parineeti Chopra Parineeti Chopra Video
Advertisment