logo-image

परिणीति चोपड़ा को इंजॉय करता देख प्र‍ियंका चोपड़ा को हुई जलन, किया ये कमेंट

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की इस तस्वीर को फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी काफी पसंद कर रहे हैं. परिणीति की इस तस्वीर को देखकर उनकी कजिन प्रियंका चोपड़ा को तो जलन भी होने लगी

Updated on: 10 Jun 2021, 05:05 PM

highlights

  • परिणीति चोपड़ा ने बिकिनी में शेयर की तस्वीर
  • परिणीति की तस्वीर पर प्रियंका चोपड़ा ने किया कमेंट
  • तस्वीर में परिणीति कमाल लग रही हैं

नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों तुर्की (Turkey) में वेकेशन इंजॉय करती नजर आ रही हैं. परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) लगातार अपनी तस्वीरें भी सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं. परिणीति चोपड़ा की तुर्की की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है. इस तस्वीर में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) बिकिनी पहने समंदर किनारे बैठी नजर आ रही हैं. परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की इस तस्वीर को फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी काफी पसंद कर रहे हैं. परिणीति की इस तस्वीर को देखकर उनकी कजिन प्रियंका चोपड़ा को तो जलन भी होने लगी है.

यह भी देखें: नुसरत जहां का नया अवतार

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'इस फोटो से पहले मैं प्रणायाम कर रही थी. ठीक है, ये झूठ है.' परिणीति चोपड़ा तस्वीर में ब्लैक कलर की बिकिनी में स्टनिंग नजर आ रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने धूप से बचने के लिए ब्लैक शेड्स लगा रखे हैं. परिणीति चोपड़ा की इस तस्वीर पर फैंस तो कमेंट करते हुए उनकी तारीफ कर ही रहे हैं लेकिन उनकी कजिन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को तो परिणीति से जलन होने लगी है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)

यह भी पढ़ें: रिलेशनशिप में हैं कैटरीना कैफ और विक्की कौशल, हर्षवर्धन कपूर ने किया खुलासा

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मुझे बहुत जलन हो रही है.' इसी के साथ प्रियंका चोपड़ा ने हर्ट आइज के साथ स्माइली फेस वाला इमोजी भी बनाया. प्रियंका का ये मजेदार कमेंट वायरल है. बता दें कि परिणीति और प्रियंका के बीच काफी अच्छी बॉण्डिंग है. दोनों बहनें अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर प्यार लुटाती रहती हैं. परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के काम की बात करें तो हाल ही में उनको सायना नेहवाल की बायोपिक में देखा गया था. फिल्म को दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल है.  इसके अलावा परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) फिल्म संदीप और पिंकी फरार में नजर आईं. फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया है. फिल्म में परिणीति के साथ अर्जुन कपूर नजर आए हैं.