logo-image

अमिताभ बच्चन की नातिन Navya Naveli Nanda ने गर्ल गैंग के साथ शेयर की Photo

नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) तस्वीर में व्हाइट नॉटेड शर्ट और ब्लू डेनिम में नजर आ रही हैं. नव्या ने हूप्स के साथ लुक को पूरा किया है

Updated on: 22 Jan 2022, 10:05 AM

नई दिल्ली:

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) बिजनेस वुमन हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है. इंस्टाग्राम पर नव्या को लाखों लोग फॉलो करते हैं. हाल ही में नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Naयह nda) ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर उनकी मां श्वेता बच्चन (Shweta Bachchan) भी खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाई हैं. इस तस्वीर में नव्या अपनी गर्ल गैंग के साथ नजर आ रही हैं. तस्वीर में नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) के साथ उनकी 3 फ्रेंड्स हैं.

यह भी पढ़ें: इन स्टार कपल ने सरोगेसी से दिया बच्चों का जन्म, दिखते हैं बिल्कुल इन्हीं के जैसे

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Navya Naveli Nanda (@navyananda)

नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) तस्वीर में व्हाइट नॉटेड शर्ट और ब्लू डेनिम में नजर आ रही हैं. नव्या ने हूप्स के साथ लुक को पूरा किया है. इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए नव्या की मां श्वेता बच्चन ने लिखा, 'बेस्ट.'  तस्वीर पर नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) की दोस्त शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने भी कमेंट किया है. बता दें कि नव्या, शनाया और सुहाना बेस्ट फ्रेंड्स हैं. तीनों अक्सर ही साथ में पार्टी करती नजर आती हैं. जिसकी तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Navya Naveli Nanda (@navyananda)

नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) 2020 में न्यूयॉर्क के फोर्डहम यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हुई हैं. नव्या ने अपने करियर के लिए फिल्मों को नहीं चुना है नव्या बिजनेस में रुचि रखती हैं और उन्होंने अपना एनजीओ भी खोला है. जिसके जरिए वो जरूरतमंदों की मदद करती हैं. बीते दिनों नव्या रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति पर अपनी मां श्वेता बच्चन के साथ पहुंची थीं. शो में नव्या और श्वेता ने अमिताभ बच्चन के साथ खूब मस्ती की. नव्या और श्वेता 'कौन बनेगा करोड़पति' के 1000 एपिसोड पूरे होने पर पहुंची थीं.