/newsnation/media/post_attachments/images/2020/03/04/rangoli-kangana-65.jpg)
कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली को पुलिस ने भेजा समन( Photo Credit : न्यूज नेशन)
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल को मुंबई पुलिस समन भेजकर तलब किया है. दरअसल, मुंबई के उपनगर बांद्रा की मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश के बाद दोनों पर केस दर्ज किया गया है. बांद्रा पुलिस ने कंगना और उनकी बहन रंगोली को समन भेजकर पुलिस स्टेशन में हाजिर होने के लिए कहा है.
यह भी पढ़ें : BJP सांसद मनोज तिवारी की फिसली जुबान, CM केजरीवाल को कहे अपशब्द
पुलिस ने कंगना रनौत और रंगोली चंदेव पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और दो समूहों के बीच सांप्रदायिक तनाव फैलाने का केस दर्ज किया है. मुंबई पुलिस ने दोनों को 23 से 24 नवंबर को पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए कहा है.
Mumbai: Kangana Ranaut and Rangoli Chandel summoned by Police, asking them to appear before Bandra Police on 23-24 Nov over "objectionable comments on social media to spread communal tension between 2 groups."
Case registered following Bandra Metropolitan Magistrate court order. pic.twitter.com/I0SUivqfVm
— ANI (@ANI) November 18, 2020
Source : News Nation Bureau