जाह्नवी कपूर को लोगों ने कहा, एडिट्यूड तो देखो जैसे बड़ी स्टार बन गई हो !

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) मुंबई में स्पॉट हुई. जिसका एक Vedio जमकर वायरल हो रहा है.

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) मुंबई में स्पॉट हुई. जिसका एक Vedio जमकर वायरल हो रहा है.

author-image
Vaishnavi Dwivedi
एडिट
New Update
janhvi

Janhvi Kapoor ( Photo Credit : Social Media)

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor)अक्सर खबरों का हिस्सा बन जाती हैं. कभी अपने ट्रिप को चलते कभी अपनी तस्वीरों के चलते लेकिन इस बार उनके खबरों में आने  की वजह कुछ और है. दरअसल, हुआ यूं की जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसकी वजह से उन्हें जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है. शनिवार को एक्ट्रेस  मुंबई में स्पॉट की गई हैं. उन्होंने हाथ में चोट की वजह से उन्होंने हाथ में स्लिंग पहन रखा था. और दूसरे हाथ में बैग ले रखा था. लेकिन ऐसा हुआ क्या जिसकी वजह से वो ट्रोल हो रही हैं उसे हम आगे बताते हैं. 

Advertisment

आखिर जाह्नवी कपूर को क्यों घमंडी कह रहे हैं लोग ?

आपको बता दें,जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) मुंबई में स्पॉट हुई जहां एक पैपराजी ने हाथ में लगी हुई चोट के बारें में सवाल करते हुए कहा, आपके हाथ को क्या हुआ है? एक्ट्रेस ने उनके सवालों को एकदम से अनसुना कर कार में बैठ गई. जिसको लेकर उनको ट्रोल किया जा रहा है. लोगों को उनका ये व्यवहार जो उन्होंने पैपराजी के साथ किया वो बिल्कुल भी पंसद नहीं आ रहा है. जिस वजह से लोग उन्हें तरह- तरह के कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं. उनको एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा -कितनी घमंडी है यार, वहीं दूसरे ने कमेंट किया क्यों इसको इतना भाव देते हो? इसके साथ ही एक और यूजर ने लिखा- एडिट्यूड तो देखो जैसे बड़ी स्टार बन गई हो.

यह भी जानें - अंकिता लोखंडे की Mehndi Ceremony का दिखा ऐसा शानदार रुआब, तस्वीरें Viral

बतादें,  एक्ट्रेस ने कम समय में बड़ी पहचान हासिल कर ली है.अक्सर ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं. अब जाह्नवी कपूर के इस वीडियो ने  सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है. जिसकी वजह से उनको जमकर वायरल किया जा रहा है. जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो  तो वह 'मिली, 'दोस्ताना 2' जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं. जो करण जौहर के बैनर में बनने जा रही हैं.  इसके साथ ही जाह्नवी (Janhvi Kapoor) फिल्म 'गुड लक जेरी' का भी हिस्सा हैं. उन्होंने फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसे बहुत पसंद किया गया. उनकी एक्टिंग को भी खूब पसंद किया गया है. एक्ट्रेस सोशल साइड पर एक्टिव रहती हैं.

ViralVedio janhvi Kapoor
Advertisment