IIFA Awards: अबू धाबी में लगा सितारों का तांता, परफॉर्मेंस देगें ये सेलेब्स

2 साल के ब्रेक के बाद इस साल 2, 3 और 4 जून को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी के यस आइलैंड में अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार 2022 (IIFA Awards 2022) हो रहा है

author-image
Akanksha Tiwari
एडिट
New Update
iifa

अबू धाबी में लगा सितारों का तांता( Photo Credit : फोटो- @iifa Instagram)

अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार 2022  (IIFA Awards 2022) की शुरुआत आज प्रेस कॉन्फ्रेंस से होगी. 2 साल के ब्रेक के बाद इस साल 2, 3 और 4 जून को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी के यस आइलैंड में हो रहा है. आईफा के स्टेज पर सितारों की महफिल सजेगी. आईफा रॉक्स इवेंट 3 जून को आयोजित किया जाएगा जिसकी मेजबानी अपारशक्ति खुराना के साथ फराह खान कुंदर करेंगी, वहीं मुख्य कार्यक्रम 4 जून को होगा जिसकी मेजबानी सलमान खान एक्टर रितेश देशमुख और मनीष पॉल के साथ मिलकर करेंगे.

Advertisment

यह भी पढ़ें: Johnny Depp की जीत पर आया बॉलीवुड रिएक्शन, ऐसे बधाई दे रहे सेलेब्स

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by IIFA Awards (@iifa)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by IIFA Awards (@iifa)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by IIFA Awards (@iifa)

सोशल मीडिया पर सितारों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. शाहिद कपूर, टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन भी इस ईवेंट में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं. नोरा फतेही नेक्सा IIFA अवार्ड्स 2022 में ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए आबू धाबी पहुंच चुकी हैं.

बॉलीवुड के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ नेक्सा IIFA अवॉर्ड्स 2022 में पावरपैक परफॉर्मेंस देने वाले हैं. जिसकी तैयारी वह कई दिनों से कर रहे थे. वहीं चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे इस बार आईफा 2022 में पहली बार लाइव स्टेज परफॉर्मेंस देंगी. 

IIFA awards 2022 live updates IIFA Awards 2022 iifa awards 2022 time Salman Khan Manish Paul
      
Advertisment