logo-image

ऋतिक रोशन की फैमली के साथ संडे लंच पर पहुंची रूमर्ड गर्लफ्रेंड

ऋतिक रोशन की फैमली के साथ संडे लंच पर पहुंची रूमर्ड गर्लफ्रेंड

Updated on: 21 Feb 2022, 04:15 PM

मुंबई:

बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन के साथ उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अभिनेत्री सबा आजाद भी फैमिली लंच में शामिल हुई। ऋतिक रोशन के चाचा और संगीतकार राजेश रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर परिवार की एक तस्वीर साझा की।

राजेश रोशन ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, खुशियां हमारे आसपास रहती है। खासतौर पर रविवार को और वह भी लंच पर।

फोटो में ऋतिक अपनी मां पिंकी रोशन, अपने बेटों हरेन और हिरदान, चचेरी बहन पश्मीना, भतीजी सुरनिका, राजेश रोशन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नजर आ रहे हैं।

वॉर के अभिनेता ऋतिक ने पोस्ट पर कमेंट किया कि यह तो एकदम सही कहा चाचा!! और आप सबसे मजेदार हैं।

सुरानिका ने लिखा, बेस्ट संडे, बेस्ट फैमिली, बेस्ट लंच! सबा ने भी पोस्ट पर कमेंट किया कि बेस्टेस्ट संडे।

दोनों अभिनेताओं के डेटिंग की चर्चा पिछले महीने तब शुरू हुई जब उन्हें मुंबई के एक रेस्तरां से हाथ पकड़े बाहर निकलते देखा गया। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

ऋतिक को आखिरी बार 2019 की ब्लॉकबस्टर वॉर में देखा गया था। उनकी शादी पहले सुजैन खान से हुई थी, जिनसे उनके दो बेटे हैं। 2014 में दोनों अलग हो गए।

ऋतिक विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक पर काम कर रहे हैं। सबा को हाल ही में भारत के अंतरिक्ष और परमाणु अग्रदूतों, होमी जे भाभा और विक्रम साराभाई के जीवन पर आधारित बायोग्राफ्किल सीरीज रॉकेट बॉयज में देखा गया था।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.