रिद्धिमा कपूर साहनी ने मम्मी नीतू कपूर को किया बर्थडे विश, शेयर किया ये खास पोस्ट
खास अवसर पर नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) ने एक तस्वीर शेयर करते हुए अपनी मां को विश किया है
highlights
- बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर का आज बर्थडे है
- रिद्धिमा कपूर साहनी ने नीतू को किया विश
- रिद्धिमा कपूर साहनी ने रणबीर और नीतू के साथ तस्वीर शेयर की है
नई दिल्ली:
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) आज अपना 63वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. इस खास मौके पर सोशल मीडिया के जरिए फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) को बर्थडे विश कर रहे हैं. वहीं खास अवसर पर नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) ने एक तस्वीर शेयर करते हुए अपनी मां को विश किया है. रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी पोस्ट की, जिसमें नीतू कपूर अपने बेटे रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा के साथ पोज देती नजर आ रही हैं.
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड सेलेब्स को पसंद आई 'हसीन दिलरुबा', कनिका ढिल्लों ने दिनेश पंडित स्टाइल में किया धन्यवाद
रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) ने तस्वीर के साथ बेहद इमोशनल पोस्ट लिखते हुए अपनी मम्मी को बर्थडे विश किया है. रिद्धिमा ने लिखा- 'मैं और मेरी! जन्मदिन की बधाई मां ! हम आपको बहुत प्यार करते हैं.' इस तस्वीर में नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ब्लू कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं, वहीं रणबीर ब्लैक कलर के कुर्ते में हमेशा की तरह डैशिंग नजर आ रहे हैं. रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी अपना प्यार जताते हुए नीतू कपूर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं.
View this post on Instagram
नीतू कपूर (Neetu Kapoor) के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी. नीतू ने साल 1966 में 'सूरज' 'वारिस' और 'पवित्र पापी' 'दो कलियां' फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था. इसके बाद नीतू कपूर ने साल 1973 में आई फिल्म 'रिक्शावाला' से बॉलीवुड में बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया था. आने वाले समय में नीतू कपूर फिल्म 'जुग जुग जियो' (Jug Jugg Jeeyo) में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में नीतू कपूर के साथ अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी हैं. नीतू कपूर ने ऋषि कपूर से शादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी थी. लंबे समय बाद एक बार फिर उन्होंने वापसी की.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें