बड़े पर्दे पर इंदिरा गांधी का किरदार निभाएंगी फातिमा सना शेख, इस फिल्म में आएंगी नजर

फातिमा (Fatima Sana Shaikh) अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज मॉडर्न लव: मुंबई में नजर आई थीं. फातिमा के किरदार को लोगों ने खूब सराहा

फातिमा (Fatima Sana Shaikh) अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज मॉडर्न लव: मुंबई में नजर आई थीं. फातिमा के किरदार को लोगों ने खूब सराहा

author-image
Akanksha Tiwari
एडिट
New Update
fatimasanashaikh

बड़े पर्दे पर इंदिरा गांधी का किरदार निभाएंगी फातिमा सना शेख( Photo Credit : फोटो- @fatimasanashaikh Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में बिजी हैं. बीते दिनों फातिमा अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज मॉडर्न लव: मुंबई में नजर आई थीं. फातिमा के किरदार को लोगों ने खूब सराहा. इसी बीच खबर आ रही है कि फातिमा की झोली में एक और बड़ी फिल्म आई है. फिल्म में फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती दिखाई देंगी. फातिमा फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ 'सैम बहादुर' के जीवन पर आधारित फिल्म में नजर आएंगी.

Advertisment

यह भी पढ़ें: Karan Johar ने कोविड हॉटस्पॉट बने अपने बर्थडे बैश पर दिया रिएक्शन, जानें क्या कहा

इस फिल्म में फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) के साथ विक्की कौशल लीड रोल निभा रहे हैं. फिल्म को मेघना गुलजार डायरेक्ट कर रही हैं. फातिमा ने अपने किरदार के लिए इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है. जिसके लिए वो दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पुराने इंटरव्यूज, टेप और उनके बचपन के बारे में जानकारी ले रही हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फातिमा फिल्म डायरेक्टर मेघना गुलजार के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं. इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा, मानेकशॉ की पत्नी का किरदार निभाती दिखाई देंगी. फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) के वर्कफ्रंट की बात करें तो आने वाले समय में वह दीया मिर्जा और संजना सांघी के साथ तापसी पन्नू के प्रोडक्शन 'धक धक' में नजर आएंगी. 

HIGHLIGHTS

  • फातिमा सना शेख वेब सीरीज 'मॉडर्न लव' में नजर आई थीं
  • इस सीरीज को दर्शकों ने पसंद किया है
  • सीरीज में फातिमा ने एक कश्मीरी लड़की का किरदार निभाया था
Bollywood News in Hindi Bollywood News Fatima Sana Shaikh bollywood news latest Fatima Sana Shaikh film Fatima sana shaikh news fatima sana shaikh style
Advertisment