logo-image
लोकसभा चुनाव

Akanksha Dubey Suicide: शोक में डूबा पूरा भोजपुरी फिल्म जगत, किया दिवंगत एक्ट्रेस को याद

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की ड्रीम गर्ल आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की अचानक आत्महत्या से मौत के कारण पूरे देश में शोक की लहर है.

Updated on: 26 Mar 2023, 06:02 PM

New Delhi:

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की ड्रीम गर्ल आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की अचानक आत्महत्या से मौत के कारण पूरे देश में शोक की लहर है. इस दुखद खबर के बाद भोजपुरी सिनेमा मानों जैसे टूट सा गया है. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई सारे सितारों ने इस दुख की घड़ी में दिवंगत एक्ट्रेस को श्रद्धांजली दी है. इन एक्टर्स में रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) , आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) , विनय आनंद (Vinay Aanand) सहित कई सारे सिलेब्स शामिल हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rani Chatterjee (@ranichatterjeeofficial)

आपको बता दें कि, भोजपुरी ऐक्ट्रेस रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर एक नोट लिखा, "इस खबर को देखकर विश्वास नहीं हो रहा. मैं क्या लिखूं, इस तरह अपनी जिंदगी खत्म करना ठीक नहीं है. आपकी आत्मा को शांति मिले, जहां भी हो, जो यह हो." इस दुनिया में नहीं मिला, स्वर्ग में मिल सकता है. बहुत दर्द हो रहा है! ओम शांति! #चीर #आकांशादुबे."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vinay Anand (@vinayanand786)

अभिनेता विनय आनंद ने भी सोशल मीडिया पर अपनी संवेदना व्यक्त की. "भोजपुरी कलाकार आकांक्षा दुबे जी ने सुसाइड किया, अभी पता चला, सुनकर दुख हुआ, हमने कभी साथ काम नहीं किया, जहां तक ​​याद है, इस के पीछे की वजह क्या है ये पता नहीं चला, जरूर जनना चाहुंगा की वजह क्या है, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे, हरि ओम.”.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dubey Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101)

आकांक्षा के निधन पर अपना दुख व्यक्त करते हुए, आम्रपाली दुबे ने शेयर किया, "मुझे तुम्हारे साथ खिचवाई हर तस्वीर सिर्फ तुम्हारी उपलब्धियों में इस्तेमाल करनी थी बेटा!"

इसके अलावा, भोजपुरी टेली एक्ट्रेस पाखी हेगड़े और पूनम दुबे ने भी शोक व्यक्त किया. 

यह भी पढ़ें - Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने किया सुसाइड, होटल में मिली लाश

जिनको नहीं पता उन्हें बता दें कि, भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे, जो एक शूटिंग के लिए वाराणसी, उत्तर प्रदेश में थीं, ने कथित तौर पर अपने होटल में आत्महत्या की थी. 25 वर्षीय एक्ट्रेस वाराणासी में अपने शूट खत्म करके होटल पहुंची थीं, जहां उन्होंने फांसी लगाली. बाद में उनका मृत शरीर होटल के कमरे में पाया गया.