logo-image

Diwali 2022: Amrit Pal Bindra की पार्टी में इन सितारों ने मचाई धूम

बी-टाउन में दिवाली के त्योहार को बडे ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है. सारे सितारे खूब पार्टी करते हैं और एजॉय करते हैं.

Updated on: 24 Oct 2022, 09:45 AM

New Delhi:

बी-टाउन में दिवाली के त्योहार को बडे ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है. सारे सितारे खूब पार्टी करते हैं और एंजॉय करते हैं. हाल ही में बॉलीवुड के कई सारे स्टार्स ने दिवाली पार्टी होस्ट की थी, जिनमें एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushman Khurana) और बॉलिवुड के मशहूर डिजाइनर मनीश मल्होत्रा (Manish Malhotra) भी शामिल हैं. साथ ही अब निर्माता-लेखक अमृत पाल बिंद्रा (Amrit Pal Bindra) ने भी कल छोटी दिवाली वाले दिन दिवाली पार्टी होस्ट की. इस पार्टी में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और और उनके बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) के साथ-साथ कई सारे बॉलीवुड सितारों को देखा गया. पैपराजी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में, शाहरुख को वेन्यू पर पहुंचते देखा गया था. 

आपको बता दें कि, पार्टी में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) भी अपने हबी विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ ब्लैक आउटफिट में नजर आई. एक्ट्रेस ने ऑल-ब्लैक साड़ी पहनी थी, जबकि विक्की ने ब्लैक एंड सिल्वर एथनिक वियर पहना था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @varindertchawla

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @varindertchawla

पार्टी में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपने एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) के साथ पहुंचीं थी और उन्होंने सिलवर कलर की साड़ी पहनी थी. एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Pandey) और सारा अली खान  (Sara Ali Khan) ने भी एक साथ पार्टी में पहुंचकर पार्टी में चार चांद लगा दिए. सारा अली खान ने एक मल्टीकलर एथनिक ड्रेस पहनी थी, जबकि अनन्या ने मैचिंग ब्लाउज के साथ लाल साड़ी पहनी थी. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @varindertchawla

यह भी पढ़ें - Diwali 2022 के पटाखों से पहले Kangana Ranaut ने 'बॉलीवुड फ्रेंड्स' पर फोड़ा बम

उनके अलावा और भी कई हस्तियां इस बैश में शिरकत करती नजर आईं. शनाया कपूर (Shanaya Kapoor), रिया चक्रवर्ती (Riya Chakrobarty), अंगिरा धर (Angira Dhar), आनंद तिवारी (Anand Tewari), अंगद बेदी (Angad Bedi) के साथ नेहा धूपिया (Neha Dhupia) और आकांक्षा रंजन (Akanksha Ranjan) को भी पार्टी में स्पॉट किया गया.                     

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @varindertchawla