Ramgopal Varma पर मुकदमा दर्ज, राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर किया था कमेंट

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा (Ramgopal Varma) पर मुकदमा दर्ज, उनके विवादित ट्वीट पर मुकदमा दर्ज हुआ है, यह मुकदमा मनोज सिंह ने हजरतगंज कोतवाली में दर्ज कराया है.

author-image
Vaishnavi Dwivedi
एडिट
New Update
8  10

Ramgopal Varma( Photo Credit : Social Media)

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा (Ramgopal Varma) पर मुकदमा दर्ज, उनके विवादित ट्वीट पर मुकदमा दर्ज हुआ है, यह मुकदमा मनोज सिंह ने हजरतगंज कोतवाली में दर्ज कराया है. आईटी एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है. राम गोपाल वर्मा (Ramgopal Varma) ने द्रौपदी और पांडवों पर विवादित ट्वीट किया था. इसे लेकर बीजेपी की तरफ से नाराजगी जताई गई थी. विवादित ट्वीट के चलते राम गोपाल वर्मा कानूनी पचड़े में फंसे थे. भाजपा नेताओं ने पुलिस में उनकी शिकायत भी दर्ज करवा दी थी. यह पहला मौका नहीं है जब उन्होंने (Ramgopal Varma) विवादित ट्वीट किया हो वो (Ramgopal Varma) अक्सर ऐसे ट्वीट और बयान देते रहते हैं. 

Advertisment

यह भी जानिए -  लोकसभा उपचुनाव में जीत पर निरहुआ को इस अंदाज में मनोज तिवारी ने दी बधाई

आपको बता दें कि राम गोपाल वर्मा (Ramgopal Varma) ने ट्वीट के जरिए झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का नाम महाभारत काल से जोड़ने का प्रयास किया था. उन्होंने अशोभनीय टिप्पणी की थी. मनोज कुमार​ सिंह के मुताबिक देश के इतने बड़े पद राष्ट्रपति की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मु पर ​टिप्पणी गलत है. उनको लिखने से पहले सोचना चाहिए था. ऐसे में रामगोपाल वर्मा (Ramgopal Varma)पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की जानी चाहिए.

Presidential candidate Draupadi Murmu Ramgopal Varma fir against ram gopal varma presidential candidate
      
Advertisment