logo-image

अक्षय कुमार का फैंस को तोहफा, दिवाली पर 8 फिल्मों का धमाका

आज हम आपको अक्षय की अपकमिंग फिल्म्स (Akshay kumar upcoming films) के बारे में बताने जा रहे हैं जो जल्द ही बड़े परदे पर धमाका करेंगी.

Updated on: 01 Nov 2021, 08:06 PM

मुंबई:

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार एक ऐसे अभिनेता है जो साल में 4-5 फिल्में करते हैं. वो सबसे बिजी एक्टर्स में से एक हैं जो एकसाथ कई प्रोजेक्ट पर काम करते हैं. यही वजह है कि उनके पास फिल्मों की भी कमी नहीं हैं. उनकी ज्यादातर फिल्में सुपरहिट साबित होती हैं और करोड़ों की कमाई भी करती हैं. आने वाले समय में भी वो कई फिल्मों में काम कर रहे हैं उनकी लिस्ट काफी लंबी है. अक्षय के पास बडे़-बड़े बैनर की फिल्में हैं जिनके जरिए वो आने वाले समय में धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं. आज हम आपको आगे चलकर ब्लॉकबस्टर साबित होने वाली उन्हीं फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: मालदीव में जॉर्जिया एंड्रियानी संग अरबाज खान ने बिताए रोमांटिक पल, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं जमकर वायरल

जिसमें सबसे पहला नाम है सूर्यवंशी का. रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं. उनके साथ अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी दिखाई देंगी. इस फिल्म की शूटिंग लगभग खत्म हो चुकी है. बता दें कि, लॉकडाउन की वजह से ये फिल्म पिछले दो साल से थिएटर में रिलीज़ नहीं हो पा रही थी लेकिन अब जाकर फैंस का इंतज़ार ख़त्म हो गया है. दो साल के बाद इस दिवाली यानी कि 4 नवंबर को सूर्यवंशी बड़े परदे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है.

                                           

वहीं, अक्षय कुमार की लिस्ट में एक और फिल्म शामिल है जिसका नाम है बच्चन पांडे. बच्चन पांडे में उनके साथ अभिनेत्री कृति सेनन दिखाई देंगी. इस फिल्म में अक्षय गैंगस्टर का रोल प्ले कर रहे हैं.

                                          

अक्षय कुमार फिल्म 'रामसेतु' में भी दिखाई देंगे. ये फिल्म भाईचारे और प्यार सद्भावना का संदेश देती दिखाई देगी. फिलहाल इस फिल्म का एक पोस्टर ही अभी आउट हुआ है.  

                                          

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों में एक नाम हैं 'अतरंगी रे' इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान और साउथ के एक्टर धनुष दिखाई देंगे. इस फिल्म में अक्षय ने एक जादूगर की भूमिका निभाई हैं. बता दें कि, अतरंगी रे पहली फिल्म होगी जिसमें अक्षय और धनुष एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे.

                                           

अगली फिल्म है 'रंक्षाबंधन', जैसा कि इस फिल्म के नाम से ही साफ है कि ये फिल्म भाई-बहन की बॉन्डिग और प्यार भरे रिश्ते पर बेस्ड होगी. इस फिल्म में सहेजमन कौर, दीपिका खन्ना, सादिया खातीब और स्मृथि श्रीकांत उनकी बहन के किरदार में दिखाई देंगी.

                                            

अब आते उस फिल्म पर जिसके नाम ने आते ही बवाल मचा दिया था. हम बात कर रहे हैं फिल्म पृथ्वीराज चौहान की. फिल्म 'पृथ्वीराज' का निर्देशन चंद्रकात द्विवेदी कर रहे हैं. ये फिल्म ऐतिहासिक महाकाव्य 'पृथ्वीराज रासो' पर आधारित है. इस फिल्म में उनके साथ मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर अहम किरदार में नजर आएंगी.

                                       

इसके बाद नाम आता है फिल्म 'सिंड्रेला' का. अक्षय इस फिल्म में भी अहम रोल निभा रहे हैं. ये फिल्म एक साइको थ्रिलर मूवी है. हालांकि, इसकी कहानी को लेकर अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है और न ही इस फिल्म का पोस्टर अभी सामने आया है.

                                            

वहीं ब्लॉकबस्टर रह चुकी फिल्म ओह माय गॉड का सीक्वल फिल्म 'ओह माय गॉड 2' भी अक्षय की झोली में है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म इंडियन एजुकेशन सिस्टम पर आधारित होगी. इस फिल्म में अक्षय के साथ मिरजापुर फेम एक्टर पंकज त्रिपाठी भी नजर आएंगे.