logo-image

#DDLJ: राज-सिमरन की रोमांटिक जोड़ी देखने के लिए आज भी हैं लोग दीवाने

शाहरुख खान और काजोल अभिनीत बॉलीवुड की ऐतिहासिक, रोमांटिक फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को आज 21 साल हो गए हैं।

Updated on: 21 Oct 2016, 12:28 AM

नई दिल्ली:

शाहरुख खान और काजोल अभिनीत बॉलीवुड की ऐतिहासिक, रोमांटिक फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को आज 21 साल हो गए हैं। यह ऐसी फिल्म है, जो आज भी मुंबई के कई थियेटरों में दिखाई जाती है। इस फिल्म ने 'शोले' फिल्म का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया।

20 अक्टूबर 1995 से अब तक किंग खान इस देश के सबसे प्यारे बेटे और सबसे रोमांटिक लवर बॉय बन चुके हैं। 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से फिल्म उद्योग को अभी तक फायदा हो रहा है।

इस फिल्म ने जो सबसे बेशकिमती चीज दी वो है शाहरुख और काजोल की एवरग्रीन रोमांटिक जोड़ी। दोनों को आज भी लोग साथ में देखना चाहते हैं और शायद ही कोई हो जिसकी फेवरिट जोड़ी शाहरुख-काजोल ना हो।