logo-image

PHOTO: बिपाशा बसु ने पति करण सिंह ग्रोवर को रोमांटिक अंदाज में किया बर्थडे विश

इस खास मौके पर बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने करण के साथ एक बेहद रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट किया है

Updated on: 23 Feb 2021, 12:45 PM

highlights

  • बिपाशा बसु पति के साथ मालदीव में वेकेशन इंजॉय कर रही हैं
  • बिपाशा बसु ने कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं
  • करण ने साल 2016 में बिपाशा बसु से तीसरी शादी की है

नई दिल्ली:

फेमस एक्टर करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) आज अपनी पत्नी एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) के साथ मालदीव में अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके पर बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने करण के साथ एक बेहद रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट किया है. बिपाशा ने करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) को बर्थडे विश करते हुए लिखा, 'मेरा साल का दूसरा सबसे पसंदीदा दिन... हैप्पी बर्थडे करण सिंह ग्रोवर, आई लव यू.' बिपाशा बसु (Bipasha Basu) के इस पोस्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस भी करण सिंह ग्रोवर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. 

यह भी देखें: पति के बर्थडे पर बिपाशा का ग्लैमर

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu)

बिपाशा बसु (Bipasha Basu) इन दिनों भले ही फिल्में नहीं कर रही हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर लगातार फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. वहीं इस तस्वीर की बात करें तो इस तस्वीर में दोनों एक दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर फैंस दोनों की बॉन्डिंग की तारीफ कर रहे हैं. करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) और बिपाशा बसु (Bipasha Basu) की इस तस्वीर को लाखों लाइक्स मिल चुके हैं. करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) का जन्म 23 फरवरी, 1982 को हुआ था. करण ने साल 2016 में बिपाशा बसु से तीसरी शादी की है.

यह भी पढ़ें: 'एक प्यार का नगमा है' जैसे गीत लिखने वाले संतोष आनंद के सुनें ये 5 सदाबहार गाने

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu)

इससे पहले करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने पहली शादी साल 2008 में टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से की थी. दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल सका और तलाक हो गया. इसके बाद करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) की मुलाकात एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट के साथ हुई, दोनों के बीच प्यार हुआ और फिर दोनों शादी के बंधन में बंध गए. आगे जाकर  जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के बीच लड़ाइयां होने लगीं और दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया. इसके बाद करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) और बिपाशा बसु (Bipasha Basu) की मुलाकात फिल्म 'अलोन' के दौरान हुई. जहां दोनों की दोस्ती हुई और फिर शादी. इस फिल्म में दोनों ने साथ में काम किया था. करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) की बात करें तो आखिरी बार वह स्टार प्लस के सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' में मिस्टर बजाज की भूमिका में नजर आए थे.