Alia Bhatt Ranbir Kapoor Marriage: क्या रणबीर आलिया 2022 में शादी करेंगे?

आइए इनकी राशि और ग्रहों के आधार पर जानते है कि क्या इनकी शादी साल 2022 में होगी? अगर होगी!, तो कब और कैसे? 

author-image
Radha Agrawal
New Update
Alia Bhatt and Ranbir Kapoor

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor ( Photo Credit : Instagram )

आलिया और रणबीर कपूर की शादी (Alia and Ranbir Kapoor marriage) की खबरें सुर्खियों में बनी रहती है. आलिया और रणबीर कपूर का लव अफेयर काफी लम्बे समय से चल रहा है. इन दोनों सुपरस्टार्स की केमेस्ट्री हर बार फैंस का दिल जीत लेती है.  इनके फैंस को भी इनकी शादी का लम्बे समय से इंतज़ार है. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या विक्की और कटरीना की साल 2021 में शादी होने के बाद रणबीर और आलिया 2022  (Alia Ranbir wedding 2022) में शादी करेंगे! तो आइए इनकी राशि और ग्रहों के आधार पर जानते है कि क्या इनकी शादी साल 2022 में होगी? अगर होगी!, तो कब और कैसे? 

Advertisment

अभी हाल ही में अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) के डायरेक्शन में बनी ब्रह्मास्त्र मूवी का मोशन पिक्चर लॉन्च किया गया है. इस मौके पर लवबर्ड्स आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) एक साथ दिल्ली में फिल्म के प्रमोशन के दौरान नजर आए. स्टेज पर भी दोनों एक- दूसरे से दूर नहीं रह पा रहे थे.  कभी आलिया, रणबीर का हाथ थामती दिखीं तो कभी उनसे प्यार भरी बातें कर रहीं थी. 

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ( alia ranbir marriage forecast 2022) के बीच 11 साल की उम्र का अंतर है. अगर हम दोनों के चंद्र राशियों की बात करें तो रणबीर मकर राशि के हैं और आलिया वृश्चिक राशि की हैं. आपको बता दें कि इस राशि के जोड़ों के बीच एक स्थिर सम्बन्ध की स्थापना हो सकती है. चंद्र राशि के संकेतों के आधार पर, हम कह सकते हैं कि रणबीर के अंदर रिश्तों में कठोर व्यवहार करने की संभावना ज्यादा है जबकि आलिया के अंदर कीसी भी रिश्ते को बेहतर ढंग से संतुलित करने की कला है. 

यह भी पढ़ें : Bigg Boss 15: Rashami Desai ने किया Umar Riyaz से प्यार का इजहार

दोनों की जन्म कुंडली पर आगामी गोचर को देखते हुए, रणबीर कपूर जुलाई 2022 से जुलाई 2023 तक शादी कर सकते है. आलिया भट्ट के लिए, 2022 शादी करने के लिए एक अच्छा वर्ष है. दोनों की पत्रिकाओं को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि साल 2022 में इन दोनों की शादी होना तय है.

Source : News Nation Bureau

Astro News alia ranbir wedding 2022 shadi season alia ranbir marriage in 2022 wedding in 2022 Astrology News alia ranbir relationship alia ranbir ki shadi alia ranbir love couple Alia Bhatt Ranbir Kapoor
      
Advertisment