logo-image

काजोल की बेटी न्यासा ने दिखाए जबरदस्त डांस मूव्स, Video खूब मचा रहा है धूम

न्यासा देवगन (Nysa Devgn) की एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसमें न्यासा अपने दोस्तों के साथ डांस करती नजर आ रही हैं

Updated on: 12 Nov 2020, 01:16 PM

नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर फैंस के बीच सिर्फ बॉलीवुड सेलेब्स ही नहीं, बल्कि उनके किड्स भी सुर्खियों में रहते हैं. फिर चाहे वह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना हों या अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा. हाल ही में न्यासा देवगन (Nysa Devgn) की एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसमें न्यासा अपने दोस्तों के साथ डांस करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में न्यासा ने अपने लुक के कारण भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

यह भी पढ़ें: Birthday Special : इस एक्ट्रेस से प्यार करते थे बॉलीवुड के 'गब्बर' अमजद खान

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

oh @nysadevgan girl hmu and I’ll teach u how to twerk...for free! • #nysadevgan

A post shared by (@nysadevganx) on

अजय देवगन (Ajay Devgn) की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgn) के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वीडियो को एक फैन पेज द्वारा शेयर किया गया है. न्यासा देवगन (Nysa Devgn) वीडियो में अपनी फ्रेंड्स के साथ स्टैंड बाय मी गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बॉलीवुड में न्यासा की एंट्री पक्की.' तो वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बॉलीवुड को अगली काजोल मिलने वाली है.'

यह भी पढ़ें: सारा अली खान ने वरुण धवन पर लगाया 'चोरी' का आरोप, जानें क्या है माजरा

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Dance moves 🔥🔥 #nysadevgan #kajol

A post shared by (@nysadevganx) on

बता दें कि न्यासा देवगन (Nysa Devgn) विदेश में रहकर पढ़ाई कर रही हैं और बीच-बीच में छुट्टियों में मुंबई आती रहती हैं. इन दिनों वह दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं. बॉलीवुड की पॉपुलर स्टार किड न्यासा ने मुंबई के धीरू भाई अंबानी इंटनेशनल स्कूल से स्कूलिंग की है. न्यासा को शॉपिंग, ट्रैवलिंग और आउटिंग करना बहुत पसंद है. वहीं न्यासा के पिता अजय देवगन की बात करें तो आखिरी बार वो काजोल के साथ फिल्म  'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर (Tanhaji: The Unsung Warrior)' में नजर आए थे. कोरोना वायरस लॉकडाउन से पहले रिलीज हुई इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़े थे.