Cannes 2022: कांस में तीसरे दिन चला ऐश्वर्या राय का जादू, गाउन में दिखा एलिगेंट लुक

दीपिका पादुकोण से लेकर तमन्ना भाटिया तक सभी ने अपने लुक्स से कांस में तहलका मचाया हुआ है, वहीं जब ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने एंट्री ले तो सभी की निगाहें उन पर थम सी गईं

author-image
Akanksha Tiwari
New Update
aishwarya cannes new

कांस में तीसरे दिन चला ऐश्वर्या राय का जादू( Photo Credit : फोटो- @aishwaryaraibachchan_arb_ Instagram)

17 मई से शुरू हुए कांस फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival 2022) में भारतीय सितारों का डंका बज रहा है. दीपिका पादुकोण से लेकर तमन्ना भाटिया तक सभी ने अपने लुक्स से कांस में तहलका मचाया हुआ है, वहीं जब ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने एंट्री ले तो सभी की निगाहें उन पर थम सी गईं. कांस फेस्टिवल के तीसरे दिन ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने पेस्टल कलर के गाउन में जब रेड कार्पेट पर एंट्री की तो उन्हें देखकर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे. 

Advertisment

यह भी पढ़ें: 'बेबी डॉल' Kanika Kapoor आज बनेंगी दुल्हन, 43 की उम्र में कर रहीं दूसरी शादी

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aishwarya rai (@aishwaryaraibachchan_arb___)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aishwarya rai (@aishwaryaraibachchan_arb___)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aishwarya rai (@aishwaryaraibachchan_arb___)

कांस के तीसरे दिन ऐश्वर्या का लुक रॉयल और एलिगंट लग रहा है. ऐश्वर्या राय रेड कार्पेट पर डिजाइनर गौरव गुप्ता के स्कल्प्टेड गाउन में पहुंची थीं. इस गाउन के साथ ऐश्वर्या ने ड्रामेटिक आई मेकअप किया जो उनके ग्लैमर को और बढ़ा रहा है. स्टाइलिश गाउन पर ऐश्वर्या ने मिनिमल ज्वैलरी कैरी की जिसमें वो बेहद स्टाइलिश नजर आईं. ऐश्वर्या की स्माइल और आंखों ने हर किसी पर ऐसा जादू चलाया है कि बस देखने वाले देखते ही रह गये. सोशल मीडिया पर फैन पेज से ऐश्वर्या का लुक वायरल हो रहा है. ऐश्वर्या राय बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' और फिल्म गुलाब जामुन में नजर आएंगी.

cannes 2022 look Aishwarya Rai Aishwarya Rai photo Cannes 2022 Cannes Film Festival 2022 Aishwarya Rai bachchan Aishwarya Rai cannes look
      
Advertisment