/newsnation/media/media_files/2026/03/01/ranbir-kapoor-2-2026-03-01-09-42-19.jpg)
Ranbir Kapoor Photograph: (Wikipedia/Instagram)
Raj Kapoor Holi Party: बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक दौर था जब राज कपूर की होली पार्टी के चर्चे हुआ करते थे. कहा जाता है कि कई सालों तक कपूर खानदान बड़ी ग्रैंड पार्टी को आर के स्टूडियोज में होस्ट करते थे,. लेकिन फिर ये बंद कर दी गई थी. कहा जाता था कि राज कपूर की पार्टी में छेड़खानी होती है. वहीं, रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने भी दादा की पार्टी को डरवाना बताया था. तो चलिए जानते हैं, इस बारे में-
लड़कियों ने पार्टी में आना क्यों किया बंद?
रणधीर कपूर ने एक बार होली को लेकर किस्सा सुनाया था. उन्होंने कहा था कि लोग इतने रंगों में रंग जाते थे कि पहचानना मुश्किल हो जाता था. उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे अजनबी लोग भी पार्टी में आने लगे और एक-दूसरे को छेड़ने लगे, जिससे माहौल बदल गया. उन्होंने कहा- 'लड़कियों को अपने बाल और नाखून खराब होने की चिंता रहती थी, इसलिए उन्होंने आना बंद कर दिया. फिर हमें भी वो पुरानी मस्ती नहीं रही. जब लड़कियां नहीं थीं, तो मेरे और ऋषि कपूर के लिए भी होली का मजा कम हो गया.'
रणबीर ने दादा की पार्टी को क्यों बताया 'डरावना'
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में एक बातचीत के दौरान रणबीर ने बताया था कि जब वे बहुत छोटे थे तब उन्होंने होली का जश्न मनाया था. रणवीर ने कहा था- 'मैं बहुत छोटा था और मेरे आसपास बड़ा डरावना माहौल था. हर कोई काले और अन्य रंगों में रंगा हुआ था. सबको ऐसे ट्रक में फेंका जा रहा था। आपके पास शायद इससे अच्छी यादें हों.' बता दें कि, जब साल 1988 जब राज कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया तो इसके बाद आर के स्टूडियो की होली भी एक याद बनकर रह गई.
ये भी पढ़ें- Rajpal Yadav ने शुरू किया नया काम, वीडियो शेयर कर फैंस से की ये मांग
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us