कभी सड़क पर सिगरेट-मूंगफली बेचता था ये एक्टर, फिर पहली ही फिल्म से रच दिया था इतिहास

Birthday Special: इस खबर में हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने कभी सड़कों पर सिगरेट और मूंगफली बेची थी. लेकिन अब वो इंडस्ट्री का जाना माना नाम बन चुके हैं.

Birthday Special: इस खबर में हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने कभी सड़कों पर सिगरेट और मूंगफली बेची थी. लेकिन अब वो इंडस्ट्री का जाना माना नाम बन चुके हैं.

author-image
Uma Sharma
New Update
Jackie Shroff

Jackie Shroff

Birthday Special: हिंदी सिनेमा में हर साल सैकड़ों फिल्में रिलीज होती हैं. कुछ फिल्में आते ही गुम हो जाती हैं, तो कुछ ऐसी होती हैं जो सालों तक याद रखी जाती हैं. साल 1983 में भी एक ऐसी ही फिल्म रिलीज हुई थी, जिसने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा, बल्कि एक नए चेहरे को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया. खास बात ये थी कि ये उस एक्टर की बतौर लीड एक्टर पहली फिल्म थी और वह साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई.

Advertisment

बॉलीवुड में किसी कलाकार का बतौर हीरो डेब्यू करना और पहली ही फिल्म से चमक जाना किसी सपने से कम नहीं होता. साल 1983 में यह सपना पूरा हुआ था बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ का, जिनकी जिंदगी कभी बेहद संघर्षों से भरी रही थी. तो चलिए आज उनके 69वें जन्मदिन पर इस बारे में आपको सब कुछ डिटेल में बताते हैं. 

सड़क पर सिगरेट और मूंगफली बेच चुके हैं जैकी श्रॉफ

‘जग्गू दादा’ के नाम से मशहूर जैकी श्रॉफ का जन्म 1 फरवरी 1957 को मुंबई में हुआ था. उनका असली नाम जयकिशन श्रॉफ है. जैकी का बचपन मुंबई की एक चॉल में बीता. फिल्मों में आने से पहले उन्हें परिवार का खर्च चलाने के लिए सड़कों पर सिगरेट और मूंगफली बेचनी पड़ी.
इतना ही नहीं, उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों में फ्लाइट अटेंडेंट, ट्रैवल एजेंट और विज्ञापन मॉडल के तौर पर भी काम किया. लेकिन कड़ी मेहनत और अलग पहचान की वजह से जैकी ने न सिर्फ अपनी, बल्कि अपने पूरे परिवार की जिंदगी बदल दी.

पहली फिल्म में सिर्फ 10 मिनट का रोल

बताया जाता है कि जैकी श्रॉफ की दोस्ती दिग्गज अभिनेता देव आनंद के बेटे सुनील आनंद से थी. एक दिन सुनील ने जैकी को देव आनंद से मिलवाया और यहीं से उनकी किस्मत ने करवट ली. देव आनंद ने जैकी को साल 1982 में आई फिल्म ‘स्वामी दादा’ में कास्ट किया. हालांकि इस फिल्म में जैकी का रोल महज 10 मिनट का था, लेकिन इसने उनके करियर के दरवाजे खोल दिए.

‘हीरो’ से बने रातोंरात स्टार

‘स्वामी दादा’ के बाद मशहूर निर्देशक सुभाष घई ने जैकी श्रॉफ को साल 1983 में फिल्म ‘हीरो’ में बतौर लीड एक्टर लॉन्च किया. यह जैकी की पहली फिल्म थी और इसी फिल्म से वह रातोंरात सुपरस्टार बन गए. शुरुआत में फिल्म का रिस्पॉन्स खास नहीं रहा और यह तीन हफ्ते भी नहीं चली, लेकिन बाद में फिल्म ने ऐसा धमाल मचाया कि इतिहास रच दिया. 6.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ‘हीरो’, सनी देओल की ‘बेताब’ और अमिताभ बच्चन की ‘कुली’ के बाद साल 1983 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी.

ये भी पढ़ें:‘बॉर्डर 2’ के बाद, अब सनी देओल ‘घातक 2’ से मचाएंगे धमाल, सामने आया बड़ा अपडेट

Jackie Shroff Jackie Shroff Birthday
Advertisment