Bhojpuri Holi Songs: 'लहे लहे रंगब सलवरवा' से 'भिज जाला भीतर ले' तक, होली में गर्दा मचा देंगे ये गाने

Bhojpuri Holi Songs: भोजपुरी में होली पर कई गाने बने हैं, जो आपकी होली में चार चांद लगा देंगे. इस लिस्ट में पवन सिंह से लेकर अरविंद अकेला कल्लू तक के गाने शामिल हैं.

Bhojpuri Holi Songs: भोजपुरी में होली पर कई गाने बने हैं, जो आपकी होली में चार चांद लगा देंगे. इस लिस्ट में पवन सिंह से लेकर अरविंद अकेला कल्लू तक के गाने शामिल हैं.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Bhojpuri Holi Songs

Bhojpuri Holi Songs Photograph: (GMJ-Aadishakti Films)

Bhojpuri Holi Songs: रंगों का त्योहार होली आ रहा है. इस दिन गाना-बजाना ना हो, ये तो मुमकिन ही नहीं है. बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री तक में होली पर ढेर सारे गाने बने हैं. ऐसे में आज हम आपको भोजपुरी से जुड़े गानों की लिस्ट बताएंगे, जो आपकी होली में चार चांद लगा देंगे. इस लिस्ट में पवन सिंह से लेकर अरविंद अकेला कल्लू तक के गाने शामिल हैं.

Advertisment

1. भिज जाला भीतर ले

खेसारी लाल यादव गाना 'भिज जाला भीतर ले' होली के लिए काफी परफेक्ट हैं. गाने में खेसारी के साथ एक्ट्रेस अनीषा पांडे नजर आई हैं. इस गाने को देखने में भले आपको हिचक  हो, लेकिन इसमें लोग जमकर थिरकते हैं.

2. 14 के होली बा 

इस लिस्ट में खेसारी का ही गाना 14 के होली बा  भी शामिल है. होली के दिन के लिए ये गाना भी परफेक्ट है. इसमें खेसारी के साथ खुशी कक्‍कर नजर आई हैं. 

3. होली में सिस्टम

अरविंद अकेला कल्लू का गाना 'होली में सिस्टम' होली के मौके पर सोशल मीडिया पर छाया है. इस गाने को  कल्लू के अलावा शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. 

4. लहे लहे रंगब सलवरवा

पवन सिंह ने भी होली पर कई गाने गाए हैं. इनमें से एक गाना है लहे लहे रंगब सलवरवा जो लोगों को काफी पसंद है. इस गाने में लोग जमकर नाचते हैं. 

ये भी पढ़ें- Holi 2026: रंग बरसे से लेकर बलम पिचकारी तक, होली के जश्न में शामिल करें बॉलीवुड के ये 10 गाने, आ जाएगा मजा

bhojpuri songs Holi 2026
Advertisment