logo-image

लॉकडाउन में खेसारी लाल यादव ने बेटे के साथ भोजपुरी गाने पर किया जबरदस्त डांस, देखें Viral Video

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भले ही फिल्मों और गानों की शूटिंग नहीं कर रहे हैं लेकिन सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज से फैंस का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं

Updated on: 28 May 2020, 11:06 AM

नई दिल्ली:

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के दौरान परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भले ही फिल्मों और गानों की शूटिंग नहीं कर रहे हैं लेकिन सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज से फैंस का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं. हाल ही में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें खेसारी अपने बेटे के साथ भोजपुरी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं.

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का बेटे के साथ ये वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आ रहा है. वीडियो को खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. फैंस खेसारी और उनके बेटे की जोड़ी से सजे इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं, अब तक इसे हजारों व्यूज मिल चुके हैं.

यह भी पढ़ें: मोनालिसा ने TikTok Videos से मचाया धमाल, आप भी देखें मजेदार वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav) on

वीडियो में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) बेटे के साथ साइकिल पर चश्मा लगाकर फुल स्वैग में नजर आ रहे हैं. बता दें कि खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की फैंन फॉलोइंग काफी लंबी है. खेसारी के गाने रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंडिग लिस्ट में शामिल हो जाते हैं. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) का भी हिस्सा रहे थे. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भोजपुरी फिल्मों में एक्टिंग के अलावा सिगिंग के लिए भी काफी फेमस हैं. खेसारी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने बहुत मुश्किलों का सामना कर के ये मुकाम हासिल किया है.