बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में रैंप वॉक कर भोजपुरी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा ने रचा इतिहास

स्मृति सिन्हा (Smrity Sinha) पहली ऐसी भोजपुरी अभिनेत्री बन गई हैं जिन्होंने बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में रैम्प पर वॉक किया है. स्मृति सिन्हा ने मिसेज निरदर्शना गीवानी के ट्रस्ट को सपोर्ट करने के लिए यह वॉक किया

स्मृति सिन्हा (Smrity Sinha) पहली ऐसी भोजपुरी अभिनेत्री बन गई हैं जिन्होंने बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में रैम्प पर वॉक किया है. स्मृति सिन्हा ने मिसेज निरदर्शना गीवानी के ट्रस्ट को सपोर्ट करने के लिए यह वॉक किया

author-image
Akanksha Tiwari
New Update
smrity

स्मृति सिन्हा ने बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में किया रैम्प वॉक( Photo Credit : फोटो- IANS)

भोजपुरी अभिनेत्री स्मृति सिन्हा (Smrity Sinha) ने बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक रैम्प शो में रैम्प वॉक कर अपना जलवा बिखेरा. स्मृति सिन्हा (Smrity Sinha) पहली ऐसी भोजपुरी अभिनेत्री बन गई हैं जिन्होंने बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में रैम्प पर वॉक किया है. स्मृति सिन्हा ने मिसेज निरदर्शना गीवानी के ट्रस्ट को सपोर्ट करने के लिए यह वॉक किया. बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक दादर के आईलैंड सिटी में आयोजित किया गया था. अंकीबाई घमंडिराम ट्रस्ट को सपोर्ट करने और 'पिलर्स ऑफ हियुमनिटी' को शोकेस करने के लिए स्मृति सिन्हा ने कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए रैंप वॉक किया.

Advertisment

यह भी पढ़ें: वरुण धवन ने पिता के साथ काम करने पर कही ये बात

रैम्प वॉक करने के बाद उत्साहित स्मृति ने इसे स्वयं के लिए ही नहीं बल्कि भोजपुरी सिनेमा के लिए एक सुखद क्षण बताया.

यह भी पढ़ें: शमा सिकंदर दुबई में सीख रही हैं पोल डांस, Video से लूटा फैंस का दिल

उल्लेखनीय है कि बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक पूरे हिंदुस्तान के सबसे प्रतिष्ठित फैशन शोज में शुमार किया जाता है. भोजपुरी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा (Smrity Sinha) के साथ वहां बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, डिजाइनर निशा जामवाल, जसलीन गुनेचा, दिव्यंक श्रॉफ सहित बहुत सारे दिग्गज कलाकार भी थे. बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक के आयोजकों ने कोविड-19 का ध्यान रखते हुए इस फैशन शो का आयोजन किया.

Source : IANS

Smrity sinha bhojpuri actress
Advertisment