26 साल पहले हुई थी शादी, आजतक पछता रहे हैं निरहुआ, बोलें- 'मैं बस निभा रहा हूं'

Nirhua on Marriage: भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने हाल ही में अपनी शादी को लेकर विवादित बयान दिया है. चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

Nirhua on Marriage: भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने हाल ही में अपनी शादी को लेकर विवादित बयान दिया है. चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Nirhua (2)

Nirhua Photograph: (Digital Commentary)

Nirhua on Marriage: भोजपुरी सिनेमा के जाने माने एक्टर दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ ‘निरहुआ’ अपनी फिल्मों और सुपरहिट गानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. फैंस के बीच उनका क्रेज खूब देखने को मिलता है. लेकिन इस समय निरहुआ अपने काम को लेकर नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं. एक्टर ने अपनी शादी को लेकर विवादित बयान दिया है.

Advertisment

जबरदस्ती करवाई गई शादी

हाल ही में निरहुआ Digital Commentary यूट्यूब चैनल पर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने अपनी शादी पर बात की. उन्होंने बताया कि उनकी जबरदस्ती शादी करवाई गई और उन्होंने अपनी पत्नी से कभी प्यार नहीं किया. निरहुआ ने कहा- 'जीवनसाथी वो हो, जिसे आप प्रेम करें. लेकिन ये मेरे साथ नहीं हो पाया. मैंने जीवन में प्रेम नहीं किया और इस बात को मैंने खुलकर उनसे कहा. क्योंकि बच्चों से आप झूठ बोलकर क्या करेंगे.'

आजतक पछता रहे निरहुआ

'मैंने प्रेम ना होने वाली सिर्फ उनको नहीं बल्कि उनकी मां को भी बताई कि आपसे प्रेम नहीं हो पाया मुझे. कभी नहीं हो पाया. हां, वो फर्ज है, कि मां-बाप ने किया है, तो वो निभाना है. तो मैं बस निभा रहा हूं. मुझे इस बात का गिल्ट होता है, इसीलिए मैं अपने बच्चों के साथ वो नहीं करूंगा. मैं नहीं डिसाइड करूंगा कि मेरे बच्चों को कहां शादी करना है. इसमें मेरी इच्छा नहीं होगी बल्कि उनकी इच्छा होगी.'

ये भी पढ़ें- भोजपुरी में अश्लीलता को लेकर उठे सवाल तो पवन सिंह ने बॉलीवुड की खोली पोल, बोलें- 'चोली के पीछे क्या है?'

Nirhua Dinesh Lal Yadav
Advertisment