/newsnation/media/media_files/2026/02/16/pawan-singh-11-2026-02-16-13-39-19.jpg)
PAWAN SINGH Photograph: (JIOHOTSTAR)
Pawan Singh on Bollywood Songs: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि गानों को लेकर भी फेमस हैं. एक्टर की फिल्मों से लेकर उनके गानों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इन सबके बीच पवन सिंह बयानबाजी के लिए भी जाना जाता है. अक्सर भोजपुरी गानों में अश्लीलता को लेकर सवाल उठाए जाते हैं. ऐसे में हाल ही में जब पवन सिंह से इसे लेकर सवाल किया गया तो वो बॉलीवुड को बीच में घसीटकर ले आए. चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.
भोजपुरी में अश्लीलता को लेकर क्या बोले?
दरअसल, हाल ही में पवन सिंह एक इवेंट में पहुंचे थे. इस दौरान एक्टर जब भोजपुरी इंडस्ट्री में अश्लीलता और भोजपुरी गाना ‘लॉलीपॉप लागेलु’ को लेकर बात की गई. पवन सिंह का मानना है कि अच्छाई-बुराई हर एक इंडस्ट्री में हैं. लेकिन कभी किसी पर सवाल नहीं उठाए जाते, केवल भोजपुरी के लिए लोग अश्लील बोलते हैं. एक्टर ने कहा- पवन सिंह किसी भी मंच पर बैठता है तो ये सवाल जरूर आता है कि भोजपुरी में अश्लीलता.'
पवन सिंह ने बॉलीवुड पर उठाए सवाल?
पवन सिंह ने इस दौरान हिंदी गानों को लेकर सवाल खड़े कर दिए. उन्होंने कहा- ‘ये क्या है, मुन्नी बदनाम हुई डार्लिंग तेरे लिए? छत पर सोया था बहनाई, चोली के पीछे क्या है, और तो और बेबी को…मेरे गाने का लाइन ये है तू लगावेलु जब लिपिस्टिक… हिलेला आरा सारा डिस्ट्रिक…जिला टॉप लागेलु. कमरिया करे लपालप, लॉलीपॉप लागेलु. ये तो है.' वहीं, आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से पवन सिंह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में थे. फैमिली कोर्ट में उनकी पत्नी ज्योति सिंह संग तलाक का केस चल रहा है.
ये भी पढ़ें- पवन सिंह की पत्नी के सपोर्ट में उतरीं अक्षरा सिंह, एलिमनी की डिमांड पर बोलीं- उन्हें गुजारा भत्ता जरूर मिलना चाहिए...
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us