मलाइका संग ब्रेकअप की अफवाहों के बीच अर्जुन कपूर को पोस्ट हुआ वायरल

बॉलीवुड के फेमस एक्टर इश्कजादे के अर्जुन कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं. वहीं इन दिनों वह अपने और मलाइका अरोड़ा की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में नजर आ रहे है. 

author-image
Nidhi Sharma
New Update
अर्जुन कपूर -मलाइका अरोड़ा

अर्जुन कपूर -मलाइका अरोड़ा

 काफी टाइम से बॉलीवुड कि इन गलियों से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं. हालांकि इसी बीच अर्जुन ने एक पोस्ट शेयर की है. जिसको लोगों ने फिर से मलाइका से जोड़ना शुरु कर दिया है. अर्जुन कपूर पिछले साल फिल्म 'द लेडी किलर' में नजर आए थे और अब वह जल्द ही रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आने वाले है. जिसका ट्रेलर 7 अक्टूबर को फैंस के सामने नजर आने वाला है. इस फिल्म में अर्जुन कपूर काफी खूंखार विलेन के रोल में नजर आएंगे. 

Advertisment

अर्जुन ने शेयर की पोस्ट

अर्जुन कपूर काफी टाइम से अपनी लाइफ को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं. हाल ही में एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप की खबरों के बीच क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है. अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरों को तब हवा मिली, जब 'छैया-छैया' गर्ल एक्ट्रेस की बर्थडे पार्टी में शामिल नहीं हुईं. इसके साथ ही उन्होंने कोई पोस्ट भी शेयर नहीं किया. दोनों की बढ़ती दूरियों को देख कई यूजर्स को लगा कि उनके बीच सब कुछ ऑल इज वेल नहीं है.

कोट शेयर किया 

हाल ही में एक्टर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक कोट शेयर किया, जिसमें लिखा था, "जो आपके पास है, उसके लिए हमेशा शुक्रगुजार रहो, ये आपकी प्रार्थनाओं का एक बार में जवाब है". उनकी इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर कई यूजर्स एक बार फिर से मलाइका अरोड़ा से जोड़ रहे हैं.

मलाइको को संभाला अर्जुन ने 


वहीं बीते महीने मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का निधन हो गया था. इस खबर के सामने आते ही जहां एक्ट्रेस के एक्स हसबैंड अरबाज खान सबसे पहले उनकी मां के घर पहुंचे, तो वहीं अर्जुन कपूर भी ब्रेकअप की खबरों के बीच एक्ट्रेस के साथ मजबूती से खड़े रहे. पिता की अंतिम क्रिया में भी अर्जुन कपूर ने एक्ट्रेस को काफी संभाला. अर्जुन कपूर और मलाइका की राहें अलग हुई हैं या नहीं, इस पर कपल ने अब तक चुप्पी साधी हुई है.

ये भी पढ़ें-  दो-दो हाउसहेल्प के साथ सोया ये एक्टर, पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा!

ये भी पढ़ें- बिग बॉस जीतने के बाद किसी का डूबा करियर, तो किसी ने छुआ आसमान, जानें किस हाल में है विजेता

arjun kapoor malaika arora breakup Malaika Arora after breakup Malaika Arora and Arjun Kapoor Arjun Kapoor And Malaika Arora breakup malaika arora and arjun kapoor relationship Arjun Kapoor And Malaika Arora Unknown Facts arbaaz and malaika arora divorce actress malaika arora Arjun Kapoor And Malaika Arora
      
Advertisment