'मुझे नहीं लगता वो कभी समझ पाएंगे', आखिर Arjun Kapoor ने किसके लिए कही ये बात?

Arjun Kapoor Shared Cryptic Post: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने एक ऐसी पोस्ट शेयर की है, जिसे देखने के बाद फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि उनकी लाइफ में कुछ गड़बड़ चल रही.

Arjun Kapoor Shared Cryptic Post: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने एक ऐसी पोस्ट शेयर की है, जिसे देखने के बाद फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि उनकी लाइफ में कुछ गड़बड़ चल रही.

author-image
Uma Sharma
New Update
Arjun Kapoor shared cryptic post he say I dont think he will ever understand

Arjun Kapoor shared cryptic post

Arjun Kapoor Shared Cryptic Post: कुछ ही समय पहले अर्जुन कपूर पर दुखों का पहाड़ टुटा था. अर्जुन ने अपनी दादी निर्मल कपूर के जाने के बाद काफी दर्द झेला है. इस दौरान एक्टर काफी इमोशनल नजर आए थे. ऐसे में अब अर्जुन कपूर ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसे देख उनके फैंस परेशान हो गए हैं. वहीं एक्टर के चाहने वाले उनकी पोस्ट को देखकर ये अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद उनकी लाइफ में कुछ गड़बड़ चल रही है. तो चलिए आपको बताते हैं कि अर्जुन कपूर ने अपनी पोस्ट में ऐसा क्या लिखा है. 

Advertisment

अर्जुन कपूर ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट 

दरअसल, अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया है. इसे शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, '‘कुछ बातें हैं, जो मैं किसी को नहीं कह सकता, इसलिए नहीं कि मैं बताना नहीं चाहता, बल्कि इसलिए क्योंकि मुझे नहीं लगता कि वो कभी इसे समझ पाएंगे.’ वहीं अब अर्जुन कपूर का ये पोस्ट देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे उन्हें अंदर ही अंदर कुछ बातें परेशान कर रही हैं, जो वो किसी के साथ शेयर नहीं कर पा रहे हैं.

ertrd

अर्जुन कपूर को लेकर परेशान हुए फैंस 

अब ऐसे में अर्जुन कपूर की इस पोस्ट को देखकर फैंस उनकी परेशानी का अंदाजा लगा रहे हैं. अर्जुन कपूर ने अब सोशल मीडिया पर अपनी बेबसी दिखाई है. एक्टर के मन में तूफान चल रहा है, जिसकी खबर किसी को भी नहीं है. अब हर कोई यही सोच रहा है कि आखिर एक्टर ने ये सब क्यों लिखा होगा? ऐसी क्या बात है जो अर्जुन कपूर चाहकर भी किसी को बता नहीं पा रहे हैं?

ये भी पढ़ें: Friday OTT Release: इस फ्राइडे रिलीज हुई ये जबरदस्त फिल्में और सीरीज, देखने में ना करें देरी

हिंदी में मनोरंजन की खबरें Bollywood News in Hindi latest entertainment news latest news in Hindi Entertainment News in Hindi Arjun Kapoor Shared Cryptic Post Arjun Kapoor post Actor Arjun kapoor Arjun Kapoor
Advertisment