AR Rahman On Chhaava: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. फिल्म ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था. लेकिन बीते दिनों इस फिल्म को लेकर म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने विवादित बयान दिया था. रहमान ने कहा था कि ये फिल्म 'बांटने वाली' है. अब इस पूरे विवाद पर फिल्म के राइटर ऋषि विरमानी ने पलटवार किया है. चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.
छावा के राइटर ने क्या कहा?
हाल ही में जूम को दिए इंटरव्यू में छावा के राइटर ऋषि विरमानी ने उन दावों पर पलटवार किया कि जिसमें उनकी फिल्म को नफरत फैलाने वाली बताया गया था. उन्होंने कहा- 'यह यकीन करना बेहद मुश्किल है कि महज कुछ घंटों का स्क्रीन टाइम किसी इंसान की पूरी विचारधारा या सोच को बदल सकता है. दर्शक खुद बहुत समझदार हैं और वे अपनी स्वतंत्र सोच रखते हैं.' वहीं, ऋषि ने इस बात पर खुशी जताई कि दर्शकों ने 'छावा' को जिस तरह का रिस्पॉन्स दिया है, वैसा जुड़ाव उन्होंने लंबे समय से किसी फिल्म के लिए नहीं देखा.
एआर रहमान ने क्या कहा था?
बता दें, इस विवाद की शुरुआत एआर रहमान से हुई थी. जब उन्होंने बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में बॉलीवुड में भेदभाव का हो रहे सामना का जिक्र किया था. रहमान ने कहा था- 'शायद पिछले आठ सालों में पावर शिफ्ट होने की वजह से कुछ बदलाव आए हैं. उन्होंने ये भी कहा था कि अब पावर उन लोगों के हाथ में है जो क्रिएटिव नहीं हैं और इसमें सांप्रदायिकता का एंगल भी हो सकता है. वहीं, उन्होंने फिल्म 'छावा' की आलोचना भी की थी, इसे बांटने वाली फिल्म बताया था.'
ये भी पढ़ें- कौन हैं Gugun Kipgen? जो 'Boong' बन दुनियाभर में छाए, एक्टिंग में बड़े सितारों को छोड़ा पीछे
विक्की कौशल की ‘छावा’ पर एआर रहमान ने उठाए थे सवाल, अब फिल्म के राइटर ने इशारो-इशारों में किया पलटवार
AR Rahman On Chhaava: एक्टर विक्की कौशल की ‘छावा’ पर एआर रहमान ने उठाए थे सवाल, अब फिल्म के राइटर ने इशारो-इशारों में सिंगर पर पलटवार किया है.

chhaava-ar rahman Photograph: (Maddock Films-AR Rahman Instagram)