/newsnation/media/media_files/2026/01/27/ananya-panday-suffers-a-hand-fracture-shares-an-update-on-her-story-2026-mein-nazar-lag-gayi-1-2026-01-27-20-21-59.jpg)
Photograph: (Instagram)
Ananya Panday Got Injured: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की नई फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को लेकर फैंस के मिले-जुले रिएक्शंस देखने को मिले. वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी वैनिटी वैन से एक तस्वीर शेयर की. जिसके बाद फैंस को एक्ट्रेस की हेल्थ को लेकर चिंता हो रही है. तो चलिए जानते हैं कि आखिर उनकी फोटो में ऐसा क्या है.
एक्ट्रेस ने शेयर की फोटो
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर एक मिरर सेल्फी शेयर की है, जिसमें वो आर्म स्लिंग पहने हुए नजर आ रही हैं. तस्वीर में अनन्या ने आरामदायक ओवरसाइज़्ड हुडी और मैचिंग बॉटम पहनी हुई है. जिसके पीछे पोस्टर और सजावट दिखाई दे रही है. उनका लुक कैजुअल है, लेकिन हाथ में स्लिंग देखकर साफ पता चल रहा है कि उनके हाथ या कंधे में चोट लगी है. अनन्या ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि, "2026 में नजर लग गई", जिसका मतलब है कि उनपर बुरी नजर लग गई है. इस कैप्शन और सेल्फी में उनके चेहरे से पता चल रहा है कि ज्यादा कुछ गंभीर नहीं हुआ है.
/newsnation/media/post_attachments/92abdbfe-719.png)
इस कारण से फिल्म हुई फ्लॉप
आपको बता दें कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म "तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी" (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) ने लगभग 56.33 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की है. वहीं फिल्म भारत में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई, जिसमें कुल कलेक्शन केवल लगभग 49 करोड़ के आस पास रहा. 25 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म को 'धुरंधर' जैसी फिल्मों से कड़ी टक्कर मिली. बताते चलें,अनन्या पांडे ने कई फिल्मों में काम किया है जैसे स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2, पति पत्नी और वो, गहराइयां और खो गए हम कहां.
ये भी पढ़ें: 'रामायण' के बाद इस बड़ी फिल्म की शूटिंग करेंगे रणबीर कपूर, एक्टर ने किया बड़ा खुलासा
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us