/newsnation/media/media_files/2026/01/18/amrita-singh-birthday-2026-01-18-17-20-42.jpg)
Amrita Singh Birthday Photograph: (Instagram)
Amrita Singh Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह अपने दौर की सबसे मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं. उन्होंने फिल्म ‘बेताब’ से बॉलीवुड में कदम रखा. पहली ही फिल्म ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया. इसके बाद 80 के दशक में वह कई फिल्म निर्माताओं की पसंद बन गईं. उन्होंने मर्द, सनी, चमेली की शादी और खुदगर्ज जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं. लंबे समय तक हिट फिल्मों का हिस्सा रहीं. फिर धीरे-धीरे वह पर्दे से दूर हो गईं. आज उनका नाम कम सुनाई देता है, लेकिन उनकी पहचान अब भी कायम है. चलिए हम आपको उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस से जुड़े कुछ किस्सों के बारे में बताते हैं.
पाकिस्तान से जुड़ा पारिवारिक रिश्ता
अमृता सिंह का जन्म 9 फरवरी 1958 को हुआ था. उनके पिता सरदार सविंदर सिंह थे. मां का नाम रुखसाना सुल्ताना था. परिवार का राजनीति से गहरा नाता रहा है. आपातकाल के दौर में उनकी मां संजय गांधी के साथ सक्रिय रहीं. उस समय चलाए गए सरकारी अभियानों में भी उनकी भूमिका चर्चा में रही.
सैफ अली खान से प्यार कर बैठी थीं अमृता सिंह
अमृता सिंह की निजी जिंदगी हमेशा चर्चा में रही. उनकी मुलाकात सैफ अली खान से निर्देशक राहुल रवैल के जरिए हुई थी. एक फोटोशूट के दौरान दोनों पहली बार मिले. वहीं से दोस्ती शुरू हुई. बाद में यह रिश्ता प्यार में बदल गया. उस वक्त अमृता 33 साल की थीं और सैफ 21 के थे. उम्र के अंतर के कारण परिवार खुश नहीं था. फिर भी दोनों ने 1991 में चुपचाप शादी कर ली.
दो बच्चों के बने माता-पिता
शादी के बाद दोनों दो बच्चों के माता-पिता बने. कई साल साथ रहने के बाद रिश्ते में दूरियां आईं. साल 2004 में दोनों का तलाक हो गया. तलाक के बाद सैफ ने करीना कपूर से शादी की. अमृता ने दोबारा शादी नहीं की. उन्होंने अपने बच्चों की परवरिश खुद करने का फैसला किया.
सारा अली खान का बयान
सैफ और अमृता की बेटी सारा अली खान ने एक इंटरव्यू में माता-पिता के अलग होने पर बात की थी. उन्होंने कहा था कि दोनों के बीच अक्सर तनाव रहता था. ऐसे में तलाक एक सही फैसला था. सैफ से पहले अमृता सिंह का नाम कई सितारों के साथ जोड़ा गया. इनमें सनी देओल, विनोद खन्ना और क्रिकेटर रवि शास्त्री शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: 'वो षड्यंत्र में फंस रही हैं', गोविंदा ने सुनीता आहूजा के साथ अनबन पर तोड़ी चुप्पी, बताई पत्नी की नाराज होने की वजह
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us