/newsnation/media/media_files/2026/01/03/amitabh-bachchan-emotional-2026-01-03-13-50-02.jpg)
Amitabh Bachchan
Amitabh Bachchan Emotional at KBC 17: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 17 का ग्रैंड फिनाले आज शनिवार की रात होने जा रहा है. इस खास मौके पर शो के दिग्गज होस्ट अमिताभ बच्चन एक भावुक और यादगार एपिसोड के साथ दर्शकों से विदाई लेने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आए. फिनाले से पहले जारी किए गए प्रोमो में पुरानी यादों, दिल को छू लेने वाले लम्हों और मनोरंजन से भरपूर रात की झलक दिखाई गई है, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.
भावुक हुए अमिताभ बच्चन
अंतिम एपिसोड में अमिताभ बच्चन एक भावुक स्पीच देते हुए दिखाई देंगे, जिसके दौरान उनकी आंखें नम हो जाती हैं. वो वर्षों से मिल रहे दर्शकों के अटूट प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते नजर आएंगे. इस खास एपिसोड में कई यादगार पल भी शामिल हैं- जहां अमिताभ बच्चन गाना गाते हुए दिखेंगे और कॉमेडियन कीकू शारदा अपनी हंसी से माहौल को हल्का करेंगे. वहीं इमोशनल माहौल को और खास बनाते हुए अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी हाल ही में शो में नजर आए, जिससे फिनाले एपिसोड और भी यादगार बन गया.
सोनी टीवी ने शेयर किया खास वीडियो
सोनी टीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किए गए एक वीडियो में अमिताभ बच्चन हॉट सीट पर बैठे हुए दर्शकों से बात करते नजर आए. उन्होंने इस लंबे सफर के दौरान मिले प्यार और सहयोग के लिए दर्शकों का दिल से धन्यवाद किया. अपने भाषण में अमिताभ बच्चन ने कहा, “कभी-कभी हम किसी पल को इतनी गहराई से जीते हैं कि जब वह अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंचता है, तो लगता है जैसे अभी-अभी शुरू हुआ था और इतनी जल्दी खत्म हो रहा है. अपने जीवन का एक तिहाई, बल्कि उससे भी अधिक हिस्सा आप सभी के साथ बिताना मेरे लिए सौभाग्य की बात है.”
आगे उन्होंने कहा, “जब भी मैंने दिल से कहा कि मैं आ रहा हूं, आपने मुझे खुले दिल से अपनाया. जब मैं हंसा, आप भी हंसे, और जब मेरी आंखों में आंसू आए, तो आपकी आंखों से भी आंसू बह निकले. आप इस पूरी यात्रा में मेरे साथी रहे हैं. अगर आप हैं, तो यह खेल है और अगर यह खेल है, तो हम हैं. बहुत-बहुत धन्यवाद.”
ये भी पढ़ें: 'उनकी वजह से मुझे कई रिजेक्शन झेलने पड़े', अक्षय खन्ना को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का शॉकिंग खुलासा
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us