/newsnation/media/media_files/2026/02/19/amitabh-bachchan-10-2026-02-19-10-46-03.jpg)
Amitabh Bachchan Photograph: (Social Media)
Amitabh Bachchan Viral Post: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन अपने एक्स अकाउंट पर अक्सर कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं. अब हाल ही में एक्टर ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ऐसा क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद उनके फैंस कंफ्यूज हो गए हैं कि आखिर बिग बी ने ये पोस्ट क्यों लिखा है. हैरानी की बात तो ये है कि इस पोस्ट में एक्टर बेहद गुस्से में नजर आए.
गुस्से में किसे 'चुप' बोल रहे बिग बी?
दरअसल, अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (X) पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने लिखा- 'T 5661(i) – CHUUUUUPPPP !!!!”. इसके साथ ही बिग बी ने अपने पोस्ट मेंगुस्से वाला इमोजी भी लगाया. ऐसे में एक्टर के पोस्ट के बाद से ही फैंल कंफ्यूज हो गए हैं कि आखिर किसे बिग बी चुप कह रहे हैं और किस पर गुस्सा दिखा रहे हैं. कुछ लोग तो मस्ती करते हुए एक्टर की पत्नी जया बच्चन से भी पोस्ट को जोड़ रहे हैं.
T 5661(i) - CHUUUUUPPPP !!!! 😡
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) February 18, 2026
लोगों को कई बार किया है कंफ्यूज
बता दें, यह पहली बार नहीं है जब बिग बी ने बिना किसी संदर्भ के ऐसा कुछ लिखा हो. इससे पहले दिसंबर 2024 में भी उन्होंने ‘चुप’ लिखकर फैंस को हैरान कर दिया था. इसके अलावा उनके कई पोस्ट ऐसे होते हैं जो लोगों को समझ नहीं आते हैं. लेकिन एक्टर की इस पोस्ट को देख एक बात तो साफ पता चल रही है कि ये पोस्ट उन्होंने गुस्से में किया है. हालांकि इसके पीछे का कारण अभी तक नहीं पता चल पाया.
ये भी पढ़ें- चाहत पांडे ने खानजादी को हाथों से किए भद्दे इशारे, रोते हुए सिंगर ने एक्ट्रेस पर लगाए कई आरोप
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us